नगर पालिका परिषद टनकपुर के कार्मिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व,अधिशाषी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के पारंपरिक होली गीतों ने जमाया होली आयोजन में रंग,देखे वीडियो

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- पूरे उत्तराखंड प्रदेश में होली पर्व को सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। वही आमजन के साथ सरकारी कर्मचारियों में भी होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। टनकपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय परिषद में भी सभी पालिका कार्मिकों ने अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व को मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय के सभी कार्मिक पर्यावरण मित्र व केपीएस कंपनी के कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के प्रतिष्ठित सराफ पब्लिक स्कूल ने राज्य स्थापना रजत जयंती अवसर पर स्कूल से मुख्य चौक तक निकाली भव्य शोभा यात्रा,उत्तराखंड की संस्कृति को परिलक्षित करती बच्चो की खूबसूरत झांकियों ने सबका मन मोहा

होली पर्व पर नगर पालिका टनकपुर के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने पारंपरिक होली गीतों को गाकर नगर पालिका परिवार के होली आयोजन में चार चांद लगा दिए। नगर पालिका की सभी कार्मिकों ने एक दूसरे को टीका लगा वह पारंपरिक गीतों में खड़ी होली खेल होली आयोजन को बेहद खूबसूरत बनाया।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने सभी कार्मिकों को रंग उल्लास भाईचारे के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों के द्वारा नगर पालिका के लिए समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।साथ ही ईओ जोशी ने धार्मिक पर्व होली के साथ साथ देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में सभी नगरीय क्षेत्र के लोगो को मतदान हेतु जागरूक करने की अपील की।नगर पालिका प्रशासन द्वारा अपने कर्मिको के लिए आयोजित होली आयोजन रंग व उल्लास से परिपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गैरसैंण में 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

इस दौरान वरिष्ट लिपिक बसंत राज चंद ,लेखाकार हेमंत टंडन, प्रिया विष्ट, कमलेश, श्याम सिंह बाल्मीकि, रामरतन, राकेश कुमार, अनुराग द्विवेदी, सुनील कुमार, बित्रा देवी, उर्मिला देवी सहित तमाम पालिका कर्मचारी व पर्यावरण मित्र मौजूद रहेl

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य रजत स्थापना दिवस,बच्चो ने उत्तराखंड संस्कृति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमो में किया प्रतिभाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles