चार किलो चरस संग दो नेपाली महिलाओ को बनबसा पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देवेंद्र पींचा ने सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को दस हजार का नगद परितोषित दिया

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
चार किलो चरस संग दो नेपाली महिला गिरफ्तार

बनबसा(उत्तराखंड)-उत्तराखंड पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चंपावत जनपद पुलिस लगातार स्मैक व चरस तस्करी रोकथाम हेतु सराहनीय कार्य कर रही है। एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जिले में जहां लगातार नशे के सौदागरों को अवैध नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया जा रहा है। एक बार फिर सीमांत बनबसा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की है। बनबसा पुलिस ने बुधवार को दिन में लगभग 12:00 के करीब भारत नेपाल सीमा के लावा पुल श्मशान घाट की तरफ 2 महिलाओं को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है ,जिनके पास से लगभग 4 किलो अवैध चरस बरामद हुई है।

Advertisement
Advertisement

एसपी देवेंद्र पंचा ने बनबसा थाने में पहुंचकर मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को जानकारी दी कि बनबसा नेपाल बॉर्डर पर बनबसा पुलिस के द्वारा 2 नेपाली महिलाओं को 4 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों नेपाली महिलाएं नेपाल से अवैध चरस लेकर नानकमत्ता चरस की सप्लाई देने जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उक्त दोनों महिलाओं को मुखबिर की सूचना पर अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्तार में आई आरोपी महिलाओं में गोमा धर्मीमगर पत्नी श्याम कुमार उम्र 43 निवासी बोर्थी बांग ओडा नंबर 3 जिला धौर पाटन नेपाल के पास से 2किलो 30 ग्राम व दूसरी आरोपी महिला कमला मगर पत्नी कुमार रोका मगर उम्र 46 निवासी लमई ओडा नंबर 3 नगर पालिका नंबर 3 नेपाल के पास से 2 किलो चरस बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरी मेला क्षेत्र एक बार फिर हुआ सड़क हादसा, पूर्णागिरी मार्ग में चिलियागोल के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की हुई दर्दनाक मौत,पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटना में 6ने गंवाई अपनी जान

दोनो नेपाली महिलाओ पर बनबसा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।बनबसा थाना पुलिस टीम द्वारा नशे के खिलाफ किए गए सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक चंपावत देवेंद्र पींचा ने ₹10000 नगद पारितोषिक दिया है। वहीं आरोपी नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर विवेक सिंह कुटियाल, बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज चौकी इंचार्ज एसआई हेमंत सिंह कठेत, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, गोविंद टम्टा, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल क्यूआरटी जीवन चंद पांडे, व महिला कांस्टेबल बिंदेश्वरी देवी शामिल रही ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने परेड ग्राउण्ड में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल रत्न व द्रोणाचार्य पुरस्कार किए वितरित,बैडमिन्टन खिलाड़ी लक्ष्य सेन व एथलेटिक्स खिलाड़ी चन्दन सिंह उत्तराखंड खेल रत्न से किया सम्मानित
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *