

खटीमा(उधम सिंह नगर ) वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले कांग्रेस की रैली को सफल बनाने हेतु कांग्रेस के कार्यकर्ता व्यापक रूप से तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पीलीभीत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय खटीमा में किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व उधम सिंह नगर के कार्यक्रम प्रभारी हरेंद्र सिंह लाडी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा तथा विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी की उपस्थिति में रैली को सफल बनाने हेतु तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे खटीमा विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओ से रैली को सफल बनाएं जाने को लेकर मंथन किया गया।

इस मौके पर विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि 14 दिसंबर को होने वाली ऐतिहासिक रैली में खटीमा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आम जनता को दी गई संविधान की सबसे बड़ी ताकत वोट के अधिकार को ईवीएम, वोटर लिस्ट तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के चुनने के तरीके आदि से खत्म करने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के चुनाव की प्रक्रिया को सरकार ने पूरी तरह से अपने पक्ष में कर लिया है जिससे पूरे देश में वोट चोरी के लगातार मामले देखने को मिल रहे हैं। जनता वोट देकर सरकार चुनना चाह रही है लेकिन भाजपा सरकार द्वारा उसे प्रभावित किया जा रहा है। इसलिए वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली आयोजित की गई है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच कर रैली को सफल बनाएंगे।

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ दिल्ली में एक ऐतिहासिक रैली होने जा रही है जिसकी तैयारी को लेकर आज खटीमा में एक बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को रैली में प्रतिभाग करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी और फर्जी वोट बनाकर भाजपा चुनाव जीत कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व महिला अत्याचार चरम सीमा पर है, किसान परेशान है, खनन बेलगाम है। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने हेतु रैली को सफल बनाने की अपील की है।

जबकि खटीमा पहुंचे किसान प्रकोष्ट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व उधम सिंह नगर के कार्यक्रम प्रभारी हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर व्यापारी सभी परेशान हैं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नारा भारत जोड़ो तथा भाजपा का नारा भारत तोड़ो और लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ 14 दिसंबर को दिल्ली में भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक रैली की जा रही है जिसको सफल बनाने को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गूंगी और बहरी सरकार है, कोई सुनने को तैयार नहीं है, जनता त्रस्त है, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व अत्याचार चरम सीमा पर है, सरकार की खनन नीति गलत है, इन्हीं सब तमाम मुद्दों को लेकर दिल्ली में रैली का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें यहां से हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाएंगे।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य जसविंदर सिंह बाजवा, बॉबी राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मान सिंह, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नरेंद्र आर्य, महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र कन्याल, लक्ष्मी देवी, नासिर खान, राजू सोनकर, विजय शंकर यादव, पंकज मेहता,उमेद बिष्ट, लतीफ, गौर सिंह, सुरेश बोरा, सुखविंदर, गुलफाम रजा, सागर शाही, बीना राणा, शांति सामंत, पुष्पांजलि, नीरज कन्याल, विद्या, शमीम अख्तर, दीपक मुंडेला, विकास राणा तथा लक्ष्मण राणा आदि उपस्थित रहे।







