उधम सिंह नगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने एक बार फिर 82 पुलिस कर्मियों को जिले में इधर से उधर किया ट्रांसफर,देखे ट्रांसफर लिस्ट


रुद्रपुर(उधम सिंह नगर) – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुँवर द्वारा एक बार फिर सिपाहियों के बम्पर ट्रांसफर किये है।पूरे जनपद के 82 सिपाहियों को कप्तान द्वारा इधर से उधर किया गया है। जिसमे एक महिला सिपाही भी शामिल है।

इसके अलावा एक सिपाही में किये गए ट्रांसफर को निरस्त किया गया। लम्बे समय से क़ई थानों में सिपाहियों की कमी देखने को मिल रही थी। जिसके बाद कप्तान द्वारा जनपद के थानों में रिक्त चल रहे सिपाहियों की पूर्ति के लिए ताबड़तोड़ दबादले किये गए है। जिसमे सबसे अधिक 25 सिपाहियों को जसपुर कोतवाली में तैनात किया गया है।फिलहाल पुलिस कप्तान लगातार पिछले कुछ समय से सिपाहियों व दरोगाओं के ट्रांसफर एक स्थान से दूसरे स्थान पर कर पुलिस कर्मियों को इधर से उधर करने का काम कर रहे है।ताकि उधम सिंह नगर की पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा सके है।




