

खटीमा(उधम सिंह नगर) – खटीमा के शारदा टॉकीज के पीछे स्थित शारदा विहार कालोनी में नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी का शारदा विहार सोसायटी के बैनर तले कालोनी वासियों ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।अभिनंदन समारोह में चेयरमैन जोशी का माल्यार्पण के साथ बुके भेंट व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कालोनी के बच्चों द्बारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत की गई। कालोनी के संरक्षक अचल शर्मा के नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए कालोनी वासियों की समस्याओं की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष को विस्तार से दी गई।इसके अलावा सभी सदस्यों ने एक मांग पत्र नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी को सोंपा।

पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने अपने संबोधन में अभिनंदन समारोह के लिए कालोनी वासियों का आभार व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास सीमित संसाधन है, नगर पालिका का वर्तमान क्षेत्र बहुत विशाल है। लेकिन फिर भी वह कालोनी की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जिसमें उन्हें कैलाश मनराल के सहयोग की आवश्यकता है ताकि विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार से अधिक से अधिक बजट नगर पालिका को मिल सके।

शारदा विहार कालोनी के संरक्षक कैलाश मनराल ने नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी जी को आश्वस्त किया नगर के विकास के लिए खटीमा नगर पालिका को अधिक बजट दिलवाने में वह पूरा सहयोग करेंगे,इस मौके पर संस्कृति कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कालोनी के बच्चों को सम्मानित किया गया।

अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन कुशलता पूर्वक सीपी रावत एवं सुदर्शन वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के साथ कार्यक्रम संयोजक कैलाश मनराल,डॉ सी एस जोशी,पी एन सक्सेना,अचल शर्मा, सोसाइटी की सचिव पुष्पा राठौर सक्सैना, सोसाइटी के अध्यक्ष हिमांशु सक्सेना,सी पी रावत, सुदर्शन वर्मा, महेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नीलू अग्रवाल, विशाल नेगी, प्रताप सिंह भण्डारी, ललित मोहन ओली, स्वाति अग्रवाल,रेखा शर्मा,आदि मौजूद रहे।




