जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के नई प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव में उमाशंकर प्रवीन मेहता प्रदेश अध्यक्ष व गिरीश पंत सर्वसम्मति से चुने गए प्रदेश महामंत्री

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को नगर निगम के जुगमंदर हाल में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में यूनियन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें कि उमाशंकर प्रवीन मेहता प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री चुने गए। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की नियुक्ति अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी।

पत्रकार यूनियन के द्विवार्षिक
अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम श्री धामी ने कहा कि मीडिया के प्रतिनिधि बड़ी जिम्मेदारी के साथ विपरीत परिस्थतियों में भी कार्य करते हैं। प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कार्य कर रही है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में पत्रकारों की भी बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण, भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आमजन से की अपील

यूनियन के चुनाव निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवेश्वर पांडे द्वारा जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन सिन्हा व राष्ट्रीय महामंत्री बलविंदर सिंह जम्बू की उपस्थिति में संपन्न कराए गए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से उमाशंकर प्रवीन मेहता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत प्रदेश महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता के नाम का प्रस्ताव गिरीश पंत द्वारा रखा गया और इसका समर्थन चैतराम भट्ट, सतीश कुमार व द्विजेंद्र बहुगुणा द्वारा किया गया। प्रदेश महामंत्री के पद पर गिरीश पंत के नाम का प्रस्ताव मूलचंद शीर्षवाल व प्रदीप रोहिला द्वारा रखा गया और इसका समर्थन विजय शर्मा व अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: टनकपुर में अराजक तत्वों द्वारा वरिष्ट पत्रकार व परिजनों पर दिन दहाड़े हुए जानलेवा हमले से जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश,जिला पत्रकार संगठन ने डीएम एसपी से मिल आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की करी मांग,

कार्यक्रम का संचालन जगदीश बावला व संजीव शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मांगपत्र सौंपा गया। सीएम ने पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से डा. एस. फारूख, भजन गायक ज्ञानेंद्र कुमार, रूपचंद्र गुरुजी, बख्शी जी, निशा मार्कडे शामिल हैं। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रकाश कपरवाण, जिलाध्यक्ष चेतन खडगा, जिला महामंत्री अवनीश कुमार समेत यूनियन के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: टनकपुर में अराजक तत्वों द्वारा वरिष्ट पत्रकार व परिजनों पर दिन दहाड़े हुए जानलेवा हमले से जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश,जिला पत्रकार संगठन ने डीएम एसपी से मिल आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की करी मांग,
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles