उत्तरकाशी सड़क हादसे में घटना स्थल का उत्तराखंड व एमपी के सीएम ने लिया संयुक्त जायजा,देखे पूरा वीडियो

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें
उत्तराखंड व एमपी के सीएम का उत्तरकाशी बस दुर्घटना स्थल का निरीक्षण

उत्तरकाशी(उत्तराखंड)- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रिखाऊखड्ड डामटा के समीप बस दुर्घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना में मारे गए रामसजी एवं बांके बिहारी के रिश्तेदार कृष्ण बिहारी द्विवेदी से बातचीत की। तथा वाहन दुर्घटना में मृतक सभी श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक अन्य बस में सवार मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों से भी बातचीत की।

पुष्कर सिंह धामी ,,मुख्यमंत्री उत्तराखंड

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। कल घटना की सूचना मिलते ही हम लगातार उत्तराखंड सरकार के सम्पर्क में थे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशन में राहत और बचाव कार्य तत्काल प्रारम्भ किए। रेस्क्यू ऑपरेशन में जितनी जल्दी हो सकता था सभी ने तेजी से काम किया। जिला प्रशासन और स्थानीय निवासियों द्वारा रात में ही पार्थिव शरीर को गहरी खाई से निकाला। पोस्टमार्टम व पंचनामा की कार्यवाही तेजी से की गई। यात्रियों के पार्थिव शरीर को जौलीग्रांट देहरादून भेजा गया है। यात्रियों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से खुजराहो (मध्यप्रदेश) पहुंचाया जाएगा। जहां से उनके पार्थिव शरीर को उनके घर भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हृदयविदारक बस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा करने आ रहें तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा वयवस्था सुनिश्चित करने एवं सुगम व सुदृढ़ यात्रा को लेकर लगातार रजिस्ट्रेशन कि वयवस्था कर रहे है उसके बावजूद यह घटना हुई जो बेहद दुःखद है इस घटना का माo प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी स्वयं व्यक्तिगत रूप से लिया है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार पहले दूरभाष पर घटना की जानकारी लेते रहें और उसके बाद घटनास्थल पहुंचे है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री घटना स्थल की जानकारी लेने स्वयं सीधे राज्य स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम में गए,उसके बाद अपने राज्य के घायल लोगों को मिलने मैक्स हॉस्पिटल गए। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ,एनडीआरएफ,पुलिस द्वारा तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर को खाई से निकाला। राज्य सरकार की यही कोशिश है की आज उनके पार्थिव शरीर उनके घरों को पहुंच जाएं। तीर्थ यात्रियों के पार्थिव शरीर को डामटा से सड़क के माध्यम से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट के लिए भेजा गया है। प्रधानमंत्री राहत कोष और मध्य प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों एवं घायलों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतक परिजनों को 2 लाख एवं घायलों को 50 हजार एवं मध्यप्रदेश की सरकार मृतक के परिजनों को 5 लाख एवं घायलों को 50 हजार की राशि देगी। हमारी सरकार भी मृतक के परिजनों को 1 लाख एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार,डीआईजी पुलिस करन सिंह नगन्याल, डीएम उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला,डीएम टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव,एसपी अपर्ण यदुवंशी,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनबीर सिंह चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान, शालिनी नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता,हेलमेट न पहनने से हो रही हैं जानलेवा दुर्घटनाएं

सड़क दुर्घटना में मृतकों व घायलों का विवरण

1-अनिल कुमार पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
2-मेनका कटिहा पत्नी लुले निवासी मोहंद्रा जिला पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 56 वर्ष
3-राम कुंवर निवासी सांठा थाना सिमरिया जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष
4-उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी निवासी उपरोक्त उम्र 59 वर्ष
5-अवधेश पांडे निवासी पवई थाना पवई जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 62 वर्ष
6-राजकुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 85 वर्ष
7- रूपनारायण निवासी उपरोक्त उम्र 62 वर्ष
8- गीता बाई पत्नी राजी राम निवासी उपरोक्त उम्र 64 वर्ष
9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गुन्नौर पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 39 वर्ष
10- शीला भाई पत्नी राम भरोसे निवासी थाना अमानगंज पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
11- जनक कुंवर पत्नी मान सिंह निवासी बिजावर थाना छतरपुर पन्ना मध्य प्रदेश उम्र- 50 वर्ष
12- जागेश्वर निवासी सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
13- बांके बिहारी निवासी मोहंद्रा थाना मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 70 वर्ष
14- राम सजी पत्नी बांके बिहारी निवासी उपरोक्त उम्र 54 वर्ष
15- सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
16-शरण सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष
17-बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष
18- चंद्रकली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी उपरोक्त उम्र 50 वर्ष
19- सरोजी बाई पत्नी मेनका निवासी मोहंद्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष
20- करण सिंह निवासी चकला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
21- हरिनारायण दुबे निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष
22- शकुंतला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष
23- राम भरोसे निवासी पंडोल थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष
24- दिनेश कुमार निवासी थाना सिमरिया उम्र 60 वर्ष
25- राजा राम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष
26- विक्रम बोरा पुत्र केसर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ जिला अल्मोड़ा उम्र 29 वर्ष (परिचालक)
घायलों का विवरण
1 – श्री हीरा सिंह पुत्र श्री धर्म सिंह निवासी ग्राम सहज , गंगोलीहाट , पिथोरागढ़ । ( वाहन चालक
2- श्री उदय सिंह पुत्र श्री श्यामसिंह , उम्र 63 वर्ष निवासी जिला पन्ना मध्य प्रदेश ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में विवाहित महिलाओं पर परिवार की बर्बरता पर महिला आयोग अध्यक्ष सख्त, एसएसपी को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

3- श्री अखीराज पत्नी श्री उदय सिंह , उम्र 60 वर्ष निवासी जिला पन्ना , मध्य प्रदेश ।

4 – श्री राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष , निवासी जिला पन्ना , मध्य प्रदेश ।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles