उत्तराखण्ड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन टनकपुर के पुनः अध्यक्ष बने गौरव शर्मा,संरक्षक की जिम्मेदारी गंगा गिरी गोस्वामी को मिली

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें


टनकपुर(चम्पावत)- उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारिणी का टनकपुर में गठन किया गया। इस नई कार्यकारिणी में एक बार फिर गौरव शर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि इससे पहले व्यस्तता के चलते गौरव अध्यक्ष पद के दायित्व को छोड़ चुके थे।

लेकिन नए संगठन के गठन में उन पर पुनः विश्वास जताते हुए उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जबकि मोहित को संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष, नमांशु को उपाध्यक्ष, शशांक त्रिपाठी को महामंत्री, शुभम कापड़ी को संगठन मंत्री, रजत कुमार को प्रचार मंत्री, सचिन आर्या को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन का संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी को संगठन के सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण


उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी के विस्तार के बाद उत्तराखंड के समस्त मृतक आश्रितों की संघर्ष की लड़ाई में हर पल हर घड़ी उनका सहयोग सदा बना रहेगा। उत्तराखंड रोडवेज के सभी मृतक आश्रितों को उनका हक वह जीते जी दिलवा कर ही दम लेंगे। जबकि नई कार्यकारिणी की पहली बैठक में यह तय हुआ कि उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनके समक्ष सभी रोडवेज मृतक आश्रितों की इस गंभीर समस्या को उनके समक्ष रखा जाएगा। उत्तराखंड के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर उत्तराखंड परिवहन निगम में समायोजित करने की मांग मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से विशेष तौर उसने हाथ जोड़कर विनती की जाएगी।साथ ही उत्तराखण्ड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन अपना संघर्ष जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; जनपद चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध फिर बड़ी कार्यवाही,SOG टीम द्वारा वेगनार कार के अंदर से कुल 49 पेटी अवैध शराब की बरामद,बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles