टनकपुर(उत्तराखंड)- उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन टनकपुर द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर रोडवेज कार्यशाला परिसर में संगठन कार्यालय पर चालक परिचालक भर्ती एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी कर भर्ती एजेंसी का बुधवार को पुतला फूंका।
इस अवसर पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन के मंडल महामंत्री नीरज सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर भर्ती एजेंसी का पुरजोर विरोध करने की बात कही। साथ इस अवसर पर यूनियन कर्मचारी ने कहा कि भर्ती एजेंसी के नाम पर चालक परिचालकों की भर्ती करा निगम प्रबंधन एक बार फिर से शोषण व भ्रष्टाचार को ला रही है।जिसको उत्तराचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरगिज भी बर्दास्त नही करेगा।

यूनियन के मंडलीय महामंत्री नीरज सिंह ने कहा की भर्ती एजेंसी के विरोध में 31अगस्त को काली पट्टी बांध कर विरोध किया जाएगा ।साथ ही 1 सितंबर व 2 सितंबर को प्रांतीय कार्यकारिणी के आदेश अनुसार कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा।

भर्ती एजेंसी का विरोध करने वालो में यूनियन के सिराजुद्दीन
,शेर सिंह बिष्ट, हरीश जोशी कुमारी जमुना, रवि शर्मा, शलज सक्सेना, सुरेन्द्र चीलवाल, हर्ष बहादुर चंद, जगदीश मिश्रा ,वसीम अहमद, सतेंद्र सक्सेना, कश्मीर सिंह, मनोज कुमार,महेंद्र पाल, गिरीश आर्य, राजू सिंह, धीरज प्रसाद,प्रकाश नाथ उमाशंकर तिवारी आदि लोग सम्मिलित हुए।








