चम्पावत जिले के बनबसा में किशोर उपाध्याय का भव्य स्वागत,वनाधिकार पर 9 दिवसीय कुमाऊँ यात्रा पर है पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा (चम्पावत)- वनाधिकार पर हक हकूक की बात करने निकले वनाधिकार कांग्रेस प्रणेता किशोर उपाध्याय कुमाऊँ दौरे पर निकले है।अपने दौरे पर चम्पावत जिले के बनबसा पहुँचने पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का बनबसा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के चम्पावत जिला अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में दजनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किशोर उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया।

बनबसा में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते किशोर उपाध्याय

बनबसा में किशोर उपाध्याय राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक जोशी के जिला कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।इस मौके पर किशोर ने वनाधिकार पर अपने 9 दिवसीय दौरे के उद्देश्य को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 20 साल बीत जाने के बावजूद भी प्रदेश की आवाम वनाधिकार कानून का हक नही ले पाई है।जबकि 2006 में में ही वनाधिकार कानून को लाघु कर जंगल मे रहने वाले लोगो के हक हकूक को तय किया जा चुका है।72 प्रतिशत उत्तराखण्ड राज्य की जनता को वनाधिकार कानून में मिले अधिकारों से वंचित रखा गया है।इसलिए वह वनाधिकार कांग्रेस के बैनर तले सूबे के 9 दिवसीय कुमाऊं दौरे पर निकले है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का हुआ शुभारंभ,पैंतालीस दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शमिल हैं 23 विभाग

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उनकी 9 सूत्रीय वनाधिकार की मांगों में उत्तराखण्ड की आवाम को वनाधिकार के हक सरकार द्वारा दिये जायें।बिजली पानी पर उत्तराखण्ड की जनता का हक हो उनको सरकार बिजली पानी फ्री में मुफ्त मुहैया कराए।हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी मिले, गैस सिलेंडर की मुफ्त सुविधा हो, एक यूनिट मकान बनाने हेतु लकड़ी ,रेता बजरी उत्तराखण्ड की जनता को फ्री में मुहैया हो,जड़ी बूटी पर स्थानीय जनता का हक हो, जंगली जानवर से जनहानि पर 25 लाख की आर्थिक सहायता सहित परिवार के एक सदस्य को नोकरी मिले,जंगली जानवर से नुकसान पर प्रति नाली 5000 हजार की आर्थिक सहायता सहित अविलम्भ चकबन्दी लाघु हो।वही वनाधिकार पर बनबसा में बैठक करने के बाद किशोर उपाध्याय टनकपुर चम्पावत को रवाना हो गए।वही इस अवसर पर किशोर उपाध्याय के साथ बनबसा पहुँचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम पांडे, राष्ट्रीय मजदूर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक जोशी,सुधा बिष्ट,प्रकाश आर्य सहित दर्जनों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का हुआ शुभारंभ,पैंतालीस दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शमिल हैं 23 विभाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles