भारतीय जनता पार्टी झनकट मंडल द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में बैठक का किया आयोजन,राज्य किसान आयोग उपाध्यक्ष सरदार राजपाल रहे मुख्य वक्ता

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- 9 अगस्त 2024 को भारतीय जनता पार्टी झनकट मण्डल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर के सिद्धेश्वर रामलीला मंदिर कंजाबाग में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने प्रतिभाग किया।

बैठक में उन्होने मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बताया की 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक झनकट मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के घरों में तिरंगा झंडा लगाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: विकास खंड लोहाघाट के थल से रेकुवा मोटर मार्ग की प्राकृतिक आपदा से हुई बदहाली से सैकड़ो ग्रामीण परेशान,लगभग 05 किलोमीटर बदहाल मोटर मार्ग स्थानीय लोगो के लिए बना परेशानी का सबब,ग्रामीणों की गुहार की विभागीय अधिकारियों द्वारा हो रही लगातार अनदेखी

नगर में शहीद स्मारकों की स्वच्छता एवं माल्यार्पण कार्यक्रम युवा मोर्चा के द्वारा विशेष रूप से किया है।इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें महिला मोर्चा को भी सहयोग करना है।

यह भी पढ़ें 👉  एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्साहितकुल प्रस्तावों की 30 फीसदी ग्राउंडिंग होना बेहद खासः पंकज गुप्ता

जबकि 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका कार्यक्रम किए जाएंगे।वही 16 तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ग अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि है उस दिन सभी बूथो में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा दर्जा राज्य मंत्री राजपाल ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंडल पदाधिकारी को जिम्मेदारी भी सौंपी साथ ही इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा के एक से बारह तक सरकारी गैर सरकारी सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा एक दिवसीय अवकाश,जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश किए जारी,

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विमला बिष्ट, जिला मंत्री किशोर जोशी, जिला मंत्री भुवन जोशी, अंजू देवी मंडल महामंत्री, महेश राणा ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता ज्याला, एस टी एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र राणा ,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश वर्मा, राजनाथ सिंह, गोकुल ओली, प्रेम मेहर, दीपक भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles