राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से अक्रोशित नगर व ब्लॉक कांग्रेस खटीमा द्वारा खटीमा मुख्य चौक पर फूंका गया मोदी सरकार का पुतला,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखंड) शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद शनिवार को पूरे देश में कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जहां प्रदर्शन किया गया है।वही सीमांत विधानसभा खटीमा में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार का पुतला फूंक राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने का जोरदार विरोध जताया गया।साथ केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर निवासी वरिष्ट पत्रकार बाबूलाल पर जानलेवा हमले के दोषियों के खिलाफ अन्य जनपद के पत्रकारों में फैला आक्रोश,खटीमा में एसडीएम के माध्यम से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवीश भटनागर ने कहा की देश में मोदी सरकार अलोकतांत्रिक व तानाशाही रवैया अपना कर राहुल गांधी को रोकना चाहती है।जनता की आवाज को बुलंद करने व भ्रष्टाचार को उजागर करने पर उनकी संसद सदस्यता को रद्द किया गया है।जिसके विरोध में शनिवार को कांग्रेस देश भर में जनता के बीच जाने का काम के रही है।वर्तमान समय में जो भी मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई के छापे व मुकदमे दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: टनकपुर में अराजक तत्वों द्वारा वरिष्ट पत्रकार व परिजनों पर दिन दहाड़े हुए जानलेवा हमले से जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश,जिला पत्रकार संगठन ने डीएम एसपी से मिल आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की करी मांग,

लेकिन इस सबके बावजूद कांग्रेस मोदी सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ देश भर में पुरजोर विरोध करने का काम करेगी।साथ ही देश की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बॉबी राठौर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद,रवीश भटनागर, नगर अध्यक्ष,कांग्रेस खटीमा,वीरेंद्र राज, राशिद अंसारी राज किशोर सक्सेना ,नासिर खान, पंकज टम्टा, नरेंद्र आर्य, मान सिंह, कमल असवाल, दीपक चंद , ललित ज्याला, रेहान अंसारी, दान सिंह राणा,राशिद अंसारी, नईम रिजवी, मनोज कोहली, उमेश प्रजापति, जतिन बत्रा, भूपेंद्र गंगवार, ओमी चंद, मो ताहिर, अराफात अंसारी ,सुरेश बोहरा, रामू जोशी, राजेश ठकुराठी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आक्रोश: टनकपुर में अराजक तत्वों द्वारा वरिष्ट पत्रकार व परिजनों पर दिन दहाड़े हुए जानलेवा हमले से जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश,जिला पत्रकार संगठन ने डीएम एसपी से मिल आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की करी मांग,
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles