भाजपा महिला कार्यकर्ताओ को तीलू रौतेली पुरस्कार दिए जाने का महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर ने प्रेस वार्ता कर जताया विरोध

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखण्ड)- प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा 8 अगस्त को दिए गए तीलू रौतेली पुरस्कार में कई भाजपा कार्यकर्ताओं को यह पुरस्कार दिए जाने का कांग्रेस जहां लगातार प्रदेश भर में विरोध कर रही है। वहीं सोमवार को उधमसिंह जिले के खटीमा में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा रेखा सोनकर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के इस पुरस्कार समारोह में अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार दिए जाने का पुरजोर विरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात

पत्रकारों से रूबरू होते हुए उधम सिंह नगर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा सोनकर ने कहा कि महान व साहसी महिला तीलू रौतेली जी के नाम पर जहां पूर्व से ही हर वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस पुरस्कार में शामिल कर तीलू रौतेली जी का अपमान करने का काम किया है। इसलिए जिला महिला कांग्रेस उधम सिंह नगर प्रदेश सरकार के इस पुरस्कार समारोह में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को शामिल करने का पुरजोर विरोध करती है। साथ ही प्रदेश सरकार से इस पुरस्कार की असल हकदार महिलाओं को ही इस पुरस्कार को दिए जाने की मांग करती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान का हुआ शुभारंभ,पैंतालीस दिनों तक चलने वाले इस अभियान में शमिल हैं 23 विभाग

जिला कांग्रेस महिला अध्यक्षा रेखा सोनकर ने सरकार पर पुरस्कारों के निजीकरण का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश की सरकार इस पुरस्कारों में अपने कार्यकर्ताओं के नाम वापस नहीं लेती है तो महिला कांग्रेस आंदोलन को मजबूर हो जाएगी।वही इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस लीला चंद,जसप्रीत कौर नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ,खतीजा मलिक महामंत्री नगर कांग्रेस,सपना चंद क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा; भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ विनीता सक्सेना के नव दायित्व मिलने पर अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन,नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने चुनावी वर्ष में पार्टी संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की कही बात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles