सीमान्त खटीमा में लकड़ी तस्कर हुए बेख़ौफ़, वन कर्मी को फायरिंग कर किया घायल,तस्कर नेपाल की ओर भागने में हुए सफल,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- उधम सिंह नगर जिले की भारत – नेपाल सीमा पर सोमवार बीती देर रात्रि जंगल में गश्त कर रहे वन कर्मियों पर लकड़ी तस्करों द्वारा फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है। लकड़ी तस्करों की फायरिंग से वनकर्मी विवेक कुमार जहां घायल हो गए। वही वन कर्मियों द्वारा जवाबी फायरिंग करने से लकड़ी तस्कर दो साइकिल दो साल की लकड़ी के लट्ठे वह एक मोबाइल छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए। वन तस्करों की द्वारा दुस्साहसी घटना को अंजाम दिए जाने के बाद वन विभाग ने अज्ञात लकड़ी तस्करों के खिलाफ झनकईया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 500 करोड़ लागत से बन रहे लैंड पोर्ट का बनबसा पहुंच किया स्थलीय निरीक्षण, लैंड पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से निर्माण संबंधी ली जानकारी,इंडो नेपाल सुगम यातायात एवं व्यापार को इस परियोजना से मिलेगी नई ऊंचाई

गौरतलब है कि उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में नेपाल से लगी सीमा पर अवैध लकड़ी तस्करी व पोचिंग को रोकने के लिए वन कर्मीयो द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। सोमवार रात्रि गश्त में खटीमा वन रेंज के वन कर्मीयो द्वारा नेपाल सीमा के पास नखाताल वन क्षेत्र में थे अचानक उन्हें सामने से कुछ लोग दिखाई दिए जी ने उन्हें रोकने के लिए आवाज दी तो उन लोगों ने वन कर्मियों पर फायर कर दी। लकड़ी तस्करों द्वारा किए गए फायरिंग में वन कर्मी विवेक कुमार घायल हो गया। जिसके बाद वन कर्मियों द्वारा वन तस्करों पर जवाबी फायरिंग की गई। वन कर्मियों द्वारा फायरिंग करने पर अज्ञात लकड़ी तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चिपको आंदोलन की जन्मदात्री, पर्यावरण एवं पेड़ो की रक्षा के लिए अपने प्राणो को न्योछावर करने को तत्पर गौरा देवी की जयन्ती पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने उनका किया भावपूर्ण स्मरण,पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को किया फिर आत्मसात

वही वन विभाग की गश्ती टीम द्वारा मौके से 2 साइकिलें उन पर रखे दो साल की लकड़ी के लट्ठे और एक मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें एक सिम नेपाली था। वन कर्मियों द्वारा तत्काल खटीमा वन रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई। घायल वन कर्मी विवेक कुमार का वन अधिकारियों द्वारा तुरंत नागरिक अस्पताल खटीमा में इलाज कराया गया।वही घायल वन कर्मी विवेक के गले से वन तस्करों की गोली छूकर निकलने से घायल हुए वन कर्मी खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी; धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा शीर्षक पर विचार विमर्श का हुआ आयोजन,चर्चा में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

वही खटीमा वन रेंजर राजेन्द्र सिंह मनराल ने बताया कि रात्रि को नेपाल सीमा के पास गश्त के दौरान वन कर्मियों का लकड़ी तस्करों से आमना-सामना हुआ जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग की गई इस फायरिंग में वन कर्मी विवेक कुमार गले पर गोली छू जाने के कारण घायल हो गए जिनके इलाज कराये जाने के बाद वह सुरक्षित है।वही इस पूरी वारदात के बाद अज्ञात लकड़ी तस्करों के खिलाफ झनकईया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles