देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओ का खटीमा मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन,देवस्थानम बोर्ड के विरोध में पूरे प्रदेश में गरजे आप कार्यकर्ता

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखण्ड)- प्रदेश में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर जहां प्रदर्शन किया गया। वही सीमांत विधानसभा खटीमा में भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलर के नेतृत्व में खटीमा मुख्य चोक पर जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सेवक संवाद के तहत किया गया ‘‘गाँव से ग्लोबल तक होम स्टे’’ संवाद,सीएम धामी ने होम स्टे संचालकों से किया संवाद
i

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि सरकार द्वारा देवस्थान बोर्ड गठन कर उत्तराखंड की जनता और तीर्थ पुरोहितो का अपमान किया है। इसलिए आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पूर्व में किये गए इस फैसले पुरजोर विरोध कर सरकार से देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग करती है ।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण समिति की टीम नें टनकपुर की नई बस्ती में अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता में "पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी" का किया आयोजन, पर्यावरण संरक्षण से सम्बंधित तमाम जानकारियों को किया साझा

वही आप कार्यकर्ताओ ने सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर सरकार ने जल्द देवस्थानम बोर्ड गठन के फैसले को रद्द नही किया तो आप पार्टी भविष्य इसके विरोध में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।,जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

आम आदमी पार्टी के इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर,प्रदेश संयुक्त सचिव अमन अरोरा,जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह,
जिला मंत्री अरुण ऐरी,कैलाश पांडेय,आनद राणा,संघठन मंत्री राजू सुनेजा,सह संगठन मंत्री राकेश शुक्ला ,बलजिंदर सिंह ,खटीमा नगर अध्यक्ष दयालु गुरु ,नगर उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर,नगर सचिव करण बत्रा ,कमल बिष्ट ,जितेंद्र सिंह , अरविंद कुमार ,धर्मवीर,संतोष कुमार , सुनील कंडवाल ,रमेश सिंह, श्याम लाल,सचिन सिंह, पुरषोत्तम, विक्रांत सिंह, अजय राणा,विकास कुमार,नरेश सिंह, हरभजन सिंह,परविंदर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना,अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles