आप अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी का हुआ विस्तार,खटीमा के कामिल खान प्रदेश उपाध्यक्ष तो सलाहउद्दीन अंसारी बने प्रदेश सचिव

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा (उत्तराखण्ड)- आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया है।आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर जी की संस्तुति पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी द्वारा 30 जून को अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार की सूची जारी कर दी गई।आप अल्पसंख्यक मोर्चे के विस्तार में खटीमा क्षेत्र के दो आप नेताओ को प्रदेश कार्यकारणी में स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए किया रवाना,राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालु करेंगे पांच दिन की यात्रा
कामिल खान नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ,अलसंख्यक मोर्चा उत्तराखण्ड

अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर खटीमा के क़ामिल खान पुत्र इज़हार खान को नियुक्त किया गया है।जबकि आप प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक मोर्चा) के पद पर सलाहउद्दीन अंसारी पुत्र हाजी अलाउद्दीन अंसारी को नियुक्त किया गया है। दोनों ही आप नेताओ को प्रदेश कार्यकारणी में स्थान मिलने पर खटीमा के आप कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए प्रदान,1347 सहायक अध्यापकों तथा 109 समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों को मिली नियुक्ति,राज्य में चार साल में 26 हजार से अधिक युवाओं को मिल चुकी है सरकारी नौकरी
सलाहउद्दीन अंसारी नवनियुक्त प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखण्ड

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी खटीमा के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार करते हुये प्रदेश नेतृत्व का आभार वयक्त किया गया और नव नियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों नेताओ को पार्टी में दायित्व मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले आप कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो में प्रदेश सँयुक्त सचिव अमन अरोड़ा अमानत हुसैन जिला कार्यकारिणी सदस्य, सलीम रिज़वी, शाक़िर अंसारी, नाज़िम शेरी कदीरी, वाहिद अंसारी रियाज़ ,अहमद रिज़वान अहमद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ,हल्द्वानी शहरवासियों को नगर में यातायात व्यवस्था हेतु मिली नई सौगात
प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के साथ दोनों नवनियुक्त आप पदाधिकारी
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles