आप अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी का हुआ विस्तार,खटीमा के कामिल खान प्रदेश उपाध्यक्ष तो सलाहउद्दीन अंसारी बने प्रदेश सचिव

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा (उत्तराखण्ड)- आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया है।आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर जी की संस्तुति पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी द्वारा 30 जून को अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार की सूची जारी कर दी गई।आप अल्पसंख्यक मोर्चे के विस्तार में खटीमा क्षेत्र के दो आप नेताओ को प्रदेश कार्यकारणी में स्थान दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
कामिल खान नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ,अलसंख्यक मोर्चा उत्तराखण्ड

अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर खटीमा के क़ामिल खान पुत्र इज़हार खान को नियुक्त किया गया है।जबकि आप प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक मोर्चा) के पद पर सलाहउद्दीन अंसारी पुत्र हाजी अलाउद्दीन अंसारी को नियुक्त किया गया है। दोनों ही आप नेताओ को प्रदेश कार्यकारणी में स्थान मिलने पर खटीमा के आप कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह है।

Advertisement
सलाहउद्दीन अंसारी नवनियुक्त प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखण्ड

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी खटीमा के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार करते हुये प्रदेश नेतृत्व का आभार वयक्त किया गया और नव नियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों नेताओ को पार्टी में दायित्व मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं देने वाले आप कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो में प्रदेश सँयुक्त सचिव अमन अरोड़ा अमानत हुसैन जिला कार्यकारिणी सदस्य, सलीम रिज़वी, शाक़िर अंसारी, नाज़िम शेरी कदीरी, वाहिद अंसारी रियाज़ ,अहमद रिज़वान अहमद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर शारदा घाट पर नमामि गंगे चौपाल में सांस्कृतिक कलाकारों ने दी सुंदर प्रस्तुति,नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के तहत शारदा घाट में आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के साथ दोनों नवनियुक्त आप पदाधिकारी
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *