आप जिलाध्यक्ष चंपावत दीपक जोशी ने समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगो को किया सम्मानित,आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर हर हाथ तिरंगा अभियान चलाने की कही बात

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(उत्तराखंड)- चंपावत जनपद में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष युवा तुर्क नेता दीपक जोशी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मनुष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। आप नेता देश उप्रेती के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बनबसा की जानकी चंद,मनोज अग्रवाल,नरेश विश्वकर्मा व राजू खत्री व प्रेम पाल बाल्मिकी को समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतु आप जिलाध्यक्ष दीपक जोशी ने शाल उड़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

बनबसा निवासी जानकी चंद को बाल विकास के क्षेत्र में तो मनोज अग्रवाल व नरेश विश्वकर्मा को गौ सेवा के कार्य,राजू खत्री को समाज सेवा तो प्रेमपाल बाल्मिकी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शाल उड़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर आप जिलाध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा सम्मानित किया गया।साथ ही आप जिलाध्यक्ष दीपक जोशी ने सभी चयनित लोगो को समाज में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु उनकी सराहना की।साथ ही उनके उत्कृष्ट कार्य को समाज के लिए प्रेरणा दायक बताया।

Advertisement

मीडिया से रूबरू होते हुए आप जिलाध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा मिले कार्यक्रमों के क्रम में चंपावत जनपद में आप पार्टी के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित कर सम्मानित करने का कार्य किया गया है। साथ ही आजादी की 75वी वर्षगांठ पर पूरे जिले में आप कार्यकर्ताओं के द्वारा हर हाथ तिरंगा अभियान चलाकर लोगो के घर घर पहुंच आप कार्यकर्ता द्वारा देश भक्ति की भावना से आमजन को ओत प्रोत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  द इंडियन एक्सप्रेस' की वर्ष 2023 के लिए जारी की सूची
में देश के 100 मोस्ट पॉवर फुल इंडियंस की सूची में उत्तराखंड के सीएम धामी भी हुए शामिल

आप जिलाध्यक्ष दीपक जोशी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की आम आदमी पार्टी के द्वारा समाज में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो लोगो को आगे भी प्रोत्साहित कर पुरुषकृत किया जायेगा।ताकि उनके बेहतरीन कार्यों से अन्य लोगो को प्रेरणा मिले साथ ही अन्य लोग भी समाज को अपना बेहतर दे सके। कार्यक्रम में देवराज,जगदीश चंद्र अशोक कुमार, पंकज गुप्ता,सुरेंद्र, दीना भाई,कादिर अंसारी ,संजय श्रीवास्तव आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 182 करोड़ की चार परियोजनाओं का संयुक्त रूप से किया शिलान्यास,
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *