आप के कैम्पेन “उत्तराखंड में भी केजरीवाल 45 दिनों में बने 3 लाख से भी अधिक सदस्य

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चम्पावत)-आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में वीडियो वेन के जरिये चलाये जा रहे कैम्पेन के जरिये आप को जनता का भरपूर समर्थन मिला है।इस अभियान के तहत उत्तराखंड की आवाम बढचढ कर पार्टी से जुड़ रहे है।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ‘मनीष सिसोदिया द्वारा 1 फरवरी 2021 को ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ कैंपेन की शुरुआत की थी।इस कैंपेन के अंतर्गत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तराखंड के हर के हर क्षेत्र ,हर गांव ,हर शहर ,हर पहाड़ के घर-घर तक पहुंचे। जिसने आप कार्यकर्ताओ द्वारा दिल्ली में किये जा रहे शिक्षा , स्वास्थ्य , रोजगार ,बिजली-पानी के जनहित कार्यों के बारे में आम जन को बता उसका प्रचार प्रसार किया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से अक्रोशित नगर व ब्लॉक कांग्रेस खटीमा द्वारा खटीमा मुख्य चौक पर फूंका गया मोदी सरकार का पुतला,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

आप प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने इस कैंपेन से पूरे उत्तराखंड में 45 दिनों में 01 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत , लगन से 45 दिनों में 3 लाख से भी अधिक सदस्य आम आदमी से इस अभियान के तहत जुड़े है। यह आंकड़ा उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाने के लिए काफी है।इससे यह साबित होता है कि अब उत्तराखंड की जनता 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का पूर्ण मन बना चुकी है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत 50 हेल्थ ए.टी.एम. को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग हेतु अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *