आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का दावा, भाजपा के सभी असंतुष्ट विधायक आम आदमी पार्टी के सम्पर्क में,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)-भले ही रविवार को प्रदेश के 11 वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले नाराज पार्टी विधायको को भाजपा आलाकमान ने साध लिया हो ।लेकिन आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनियां ने भाजपा के कई नाराज विधायकों से आप के साथ सम्पर्क में होने का दावा किया है।

Advertisement

मोहनिया के अनुसार प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से असंतुष्ट भाजपा विधायक आम आदमी पार्टी के संपर्क हैं। रविवार को यह दावा आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने किया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही भाजपा विधायकों के पार्टी में शामिल होने की खबर देंगे। रविवार को धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के अंदर जिस तरह का असंतोष चल रहा है। उससे भाजपा के कई विधायक आप के संपर्क हैं। पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ सकती है। जल्द ही पार्टी इसकी खबर सबको देगी। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश की सियासत में नए राजनीति समीकरण बन रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा व आप के बीच होगा। चुनावी मुकाबले में कांग्रेस कहीं भी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी लोगों की भारी आवाजाही से बड़ा सामाजिक खतरा,एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष से मिलकर दिया ज्ञापन

प्रदेश प्रभारी आप ने कहा कि सियासी अस्थिरता के लिए भाजपा सबसे बड़ी दोषी है। प्रदेश की जनता ने वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा को पूरा समर्थन दिया। 57 सीटों पर शानदार जनादेश दिया। पहले ऐसे मुख्यमंत्री लाए जो जीरो वर्क थे। चार सालों में कोई काम नहीं हुआ है। उसके बाद ऐसे मुख्यमंत्री को लाए जो जीरो विजन के थे। जिस तरह का अंसतोष भाजपा विधायकों में है उसे लगता है कि चुनाव आने तक चौथा मुख्यमंत्री भी बन सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *