आप निकालेगी उधम सिंह नगर जिले में न्याय किसान यात्रा,आप सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में निकलेगी यात्रा,जाने क्या है यात्रा की तिथि व रूट चार्ट

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- मोदी सरकार के किसान बिल के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी आने वाली 29 व 30 दिसम्बर को न्याय किसान यात्रा को उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले में निकालने जा रही है।जिसकी तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी जुट चुकी है।रविवार को खटीमा में भी आम आदमी पार्टी कार्यालय में न्याय किसान यात्रा के बारे में जानकारी साझा करने हेतु आप के अल्मोड़ा जोनल प्रभारी अनुज अग्रवाल व आप के अन्य नेताओं ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया।जिसमें में क्षेत्रीय पत्रकारों को जानकारी दी गई कि आम आदमी पार्टी उधम सिंह नगर जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में 29 व 30 दिसम्बर को काशीपुर न्याय किसान यात्रा रैली का आयोजन कर रही है।

Advertisement
Advertisement
खटीमा में प्रेस वार्ता करते वरिष्ठ आप नेता अनुज अग्रवाल

न्याय किसान यात्रा का समापन राज्य आंदोलन की भूमि खटीमा में 30 दिसम्बर को होगा। पंजाब के संगरूर के सांसद व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान के नेतृत्व में जिले कि सभी 9 विधानसभाओं से होकर यह यात्रा गुजरेगी।इसके साथ ही यह रैली काशीपुर,बाजपुर,रुद्रपुर, नानकमत्ता व खटीमा विधानसभा में सांसद भगवंत मान द्वारा सम्बोधित भी की जाएगी।इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद व वरिष्ट नेता भगवंत मान उधम सिंह नगर जिले की सभी विधानसभाओं में किसान आंदोलन के समर्थन में इस यात्रा के माध्यम से संवाद करेंगे।

Advertisement

वरिष्ठ आप नेता अनुज अग्रवाल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता देश के अन्नदाता के आंदोलन को दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजीरिवाल के दिशा निर्देश में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे है।इसलिए आम आदमी पार्टी की न्याय किसान यात्रा सफल बनाने को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जुट चुके है।जिस यात्रा का उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले में 29 दिसम्बर से आगाज होगा व इसका समापन 30 दिसम्बर को राज्य आंदोलन की भूमि खटीमा विधानसभा में होगा।इस अवसर पर आप नेता अरुण ऐरी, सुनील कंडवाल,जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *