युवा कांग्रेस ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर खटीमा में कसी कमर,संगठन का विस्तार कर कांग्रेस की मजबूती के लिए लिया संकल्प

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उत्तराखण्ड)- प्रदेश में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जहां अपनी तैयारियां शुरू कर चुके हैं। वही बात अगर सीमांत विधानसभा खटीमा की की जाए तो खटीमा में भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 2022 के रण में अपनी तैयारियों को लेकर संगठन का विस्तार किया जाने लगा है। खटीमा विधानसभा के मझोला ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष से अंकित सिंह ने बंडिया न्याय पंचायत की युवा कांग्रेस कमेटी का गठन कर दिया है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की संस्तुति के बाद खटीमा के बण्डिया न्याय पंचायत की युवा कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता को किया गया निलम्बित,सीएम धामी के सख्त रुख उपरांत प्रदेश भर में अधिकारियों पर लगातार हो रही कड़ी कार्यवाही

बढ़िया न्याय पंचायत युवा कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पद पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मझोला अंकित सिंह ने विरेंद्र सक्सेना, मनीष पटेल, संतोष मौर्य, ताहिर हुसैन को मनोनीत किया गया है। जबकि महामंत्री पद की जिम्मेदारी नंदकिशोर राणा, गोपाल चुफाल, लवप्रीत सिंह, अय्यूब शाह, नंदन गौतम, रुचि राणा को दी गई है।

वही सचिव पद पर गणेश राम, महेश राणा, सतनाम सिंह बलगान, चंचल सिंह राणा, मनजीत राणा, गुरुदिल सिंह, सुशील कुमार, संदीप कुमार को मनोनीत किया गया है। जबकि युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह ने सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सैम अंसारी व उदय भारद्वाज को दी है। वही कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह उर्फ सोनू को मनोनीत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समितिसंस्था(रजिस्टर्ड)ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व मे पर्यटक आवास गृह और नेहरू पार्क मे हरेला पर्व के अवसर पर किया पौध रोपण,हरेले के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की आम जन से की अपील

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मझोला अंकित सिंह का कहना है कि 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर खटीमा मैं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। संगठन संगठन के ढांचे को पूर्ण रूप देने के लिए विभिन्न पदों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें पूर्ण विश्वास है की युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में खटीमा सहित है पूरे प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी जान से अपनी मेहनत को अंजाम देगा साथ ही कांग्रेस को सत्ता पर काबिज कराने के लिए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा :डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी के पूर्व छात्र आदित्य गुप्ता ने स्कूल को किया गौरवान्वित, आदित्य ने प्रतिष्ठित IISER प्रवेश परीक्षा को किया पास,ऑल इंडिया में 1661 वीं रैंक प्राप्त कर पास की परीक्षा
Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles