चम्पावत एसपी देवेन्द्र पींचा सहित सहित 07 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राज्यपाल पुलिस पदक से 26जनवरी को किया जाएगा सम्मानित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चंपावत(उत्तराखंड)- गणतंत्र दिवस की अवसर चंपावत जनपद के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा सहित कुल सात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी 26 जनवरी को सम्मानित होने जा रहे हैं। चंपावत पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मा0 राज्यपाल महोदय उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया जा रहा है।

हम आपको बता दे की गणतन्त्र दिवस – 2023 के उपलक्ष्य में जनपद चंपावत के सात अधिकारी/कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान- चिन्ह तथा विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह* से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी *गणतन्त्र दिवस-2023* के अवसर पर जनपद चम्पावत में *नशे के तस्करों* के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, *साईबर अपराधियों* के विरूद्ध कार्यवाही तथा साईबर अपराधियों द्वारा लोगों से *ठगी गयी धनराशि को वापस दिलाये* जाने, चम्पावत क्षेत्र मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था / यातायात व्यवस्था को बनाये रखने तथा लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत *होटल में हुई अग्निदुर्घटना में लोगों को सकुशल रेस्क्यू* किये जाने तथा लोगों को विभिन्न बिषयों के बारें में जागरूक करने पर  देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक चम्पावत सहित 07 पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों को श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान- चिन्ह तथा *विशिष्ट कार्य* हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। 
  1. जनवरी को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड* द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत सहित 06 कार्मिकों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किया जायेगा।
यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: खरही गांव में चल रही श्रीकृष्ण लीला की मची हुई है धूम,श्रीकृष्ण भगवान की भक्ति से सराबोर से स्थानीय जन मानस ‌ ‌

श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक चम्पावत ,उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान- चिन्ह-श्री विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत-

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी स्कूल के छात्रों ने एरीज वेधशाला नैनीताल का किया शैक्षिक भ्रमण,छात्र छात्राओं ने खगोलीय दुनिया को बेहद करीब से जान शैक्षिक भ्रमण का उठाया लाभ

वही विशिष्ट कार्य हेतु सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
01-उ0नि0श्री हरीश प्रसाद, थाना लोहाघाट
02-श्री बिहारी लाल, मुख्य आरक्षी साईबर सैल, टनकपुर-
03-श्री मतलूब खान, मुख्य आरक्षी 92 ना0पु0, एसओजी, चम्पावत-
04-श्री हेमचन्द्र माहरा, आरक्षी 315 ना0पु0, थाना लोहाघाट, चम्पावत-
05-श्री राजेन्द्र नाथ, लीडिग फायरमैन, FS टनकपुर- को प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि चंपावत जनपद के वंशज आने को देश के सर्वश्रेष्ठ टीम थानों में भी चुना जा चुका है। 30 जनवरी को गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह के द्वारा बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को सर्वश्रेष्ठ इन थानों में शुमार होने पर सम्मानित किया गया था। खुद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चंपावत जनपद पुलिस की सराहना कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: सुखीढांग इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग में अचानक कार में लगी आग, कार सवार एक ही परिवार के चार लोगो की बची जान

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles