टनकपुर के गांधी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वा गणतंत्र दिवस, चेयरमेन विपिन कुमार ने किया झंडा रोहण ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को भी किया सम्मानित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- गुरूवार को नगर के गांधी मैदान में नगर पालिका द्वारा 74 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l जिसमे नगर के राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ताओ, गणमान्य नागरिको के अलावा तमाम स्कूली बच्चो ने सामूहिक झंडा रोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया, चेयरमेन विपिन कुमार वर्मा ने झंडा रोहण कर नगर वासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये दी l

नगर में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमे देश प्रेम की भावना से ओत प्रोत झांकिया सजाई गयी थीं, समूचे नगर में प्रभात फेरी के बाद अधिकांश स्कूलों के छात्र छात्राओं ने गाँधी मैदान में पहुंचकर सार्वजानिक झंडा रोहण में भाग लिया, वही तहसील में एसडीएम सुंदर सिंह, कोतवाली में सीओ अविनाश वर्मा, सीएम कैम्प कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान स्कूल कालेजों में प्रधानाचार्य के अलावा सभी सरकारी निजी और सामाजिक संस्थाओ में उनके प्रमुखों द्वारा झंडा रोहण कर देश के अमर शहीदों को याद किया ।

गाँधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमेन विपिन वर्मा ने ध्वजा रोहण करने के बाद सभी नगर वासियो को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनये दी l उन्होंने कहा ये गर्व का विषय हैं कि हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, इस दौरान उन्होंने नगर पालिका द्वारा किये गये विकास कार्यो के बारे में मंच के माध्यम से नगरवासियो को विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: केआईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस का भव्य हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा शमा

टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने इस अवसर पर समस्त सभासदों के साथ गांधी मैदान में मंच के निकट पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते देश के अमर शहीदों को याद किया। उन्होंने पालिका परिषद की ओर से नगर में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ​विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी प्रा.वि. टनकपुर, चाचा नेहरू माउंटेशरी टनकपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर टनकपुर, संजय स्मृति बाल विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:नेपाल प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी यूनियन ने बनबसा बैराज पर वाहनों का आवागमन बंद कर नेपाल प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम के आश्वासन के उपरांत अंतराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन किया सुचारू

पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने तहसीलदार पिंकी आर्या व कोतवाल चन्द्रमोहन सिंह को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया। पुलिस विभाग से राधिका भण्डारी उपनिरीक्षक, बच्ची सिंह बिष्ट उपनिरीक्षक, अंजू यादव उपनिरीक्षक, जितेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक, दिलवर सिंह उपनिरीक्षक, सोनू सिंह उपनिरीक्षक, रामलाल आरक्षी, विक्रम सिंह बिष्ट आरक्षी, उमेश गिरी आरक्षी, हरवंश राणा आरक्षी, शाकिर अली आरक्षी, शंकर आरक्षी, विक्रम सिंह आरक्षी, सूरज आरक्षी कोतवाली परिसर टनकपुर, एलआईयू इन्चार्ज शकिल अहमद रघुवर दत्त भट्ट, नरेन्द्र सिंह रावत, महात्मां गांधी प्रा.पा. टनकपुर के प्रधानाध्यापक देवी दत्त जोशी एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी मो. उमर, आफताब अंसारी मानवेन्द्र शुक्ला एवं एलएम रखौलिया, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक शाहिद एवं फायर सर्विस के गिरीश सिंह बिष्ट व राष्ट्रपति एवं अग्निशमन सेवा पदक प्राप्त करने वाले श्याम सिंह लिडिंग फायरमेंन, आंगनबाडी कार्यकत्री, विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ता, पालिका कर्मचारी अर्जुन सिंह एवं प्रमोद प्रकाश को बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा:नेपाल प्रशासन के उत्पीड़न के खिलाफ टैक्सी यूनियन ने बनबसा बैराज पर वाहनों का आवागमन बंद कर नेपाल प्रशासन के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,एसडीएम के आश्वासन के उपरांत अंतराष्ट्रीय सीमा पर आवागमन किया सुचारू

इसके उपरान्त पालिका कार्यालय में स्थित स्वामी विवेकानन्द सिटीजन लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें भेंट कीं। कार्यक्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, सभासद कपिल उप्रेती हसीब अहमद, रईस अहमद, हुमां अंसारी, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट योगेश पाण्डेय, सविता बिष्ट, नामित सभासद कलावती कापड़ी, केदार दत्त जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पाण्डेय, धर्मानन्द पाण्डेय, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, महामंत्री संजय पाण्डेय,
तहसीलदार पिंकी आर्य, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह,डॉ आफ़ताब अंसारी, डॉ एल एम रखोलिया डॉ मानवेन्द्र शुक्ला, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, बसंत राज चंद, शगुन सक्सेना, विनोद विष्ट, अनुराधा यादव, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा, शिवराज सिंह कठायत, हाजी मकसूद अली, हाजी शेर मोहम्मद, विनोद प्रकाश वरिष्ठ एडवोकेट, निशा वर्मा अध्यक्ष भारतीय जन चेतना परिषद एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा पालिका क्षेत्र की जनता भारी संख्या में मौजूद रही।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles