अटल उत्कृष्ट रा0 बा0 इ0 कॉलेज टनकपुर की अध्यापिका डा. नीलम पाण्डेय को साहित्य के क्षेत्र में मिला साहित्य साधक सम्मान,31 वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन गाजियाबाद में वरिष्ठ साहित्यकारों ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत) अटल उत्कृष्ट रा बा इ कॉलेज टनकपुर की अध्यापिका डा. नीलम पाण्डेय जो साहित्य के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहती हैं,वह एक बेहतरीन कवियत्री भी है को यू एस एम पत्रिका द्वारा गाजियाबाद के भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित 31 वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में दो दिवसीय कार्यक्रम में शब्द चयन सम्मान से भारत सरकार के प्रकाशन विभाग के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री डॉक्टर श्याम सिंह शशि ,निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के प्रोफेसर बाबूराव कुलकर्णी,अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति प्रमोद कुमार,नगरी लिपि परिषद नई दिल्ली के हरि सिंह पाल,संपादक उमाशंकर मिश्र द्वारा सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और 1001 रुपए मूल्य की पुस्तकों के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही डा. नीलम पाण्डेय ” नीलिमा” के साझा संकलन “शब्द चमन” का लोकार्पण भी किया गया।इस अवसर पर उत्तराखंड बाल कल्याण साहित्य संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप पांडे नंद, एवं अन्य साहित्यकार एवं गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

शिक्षाविद व साहित्यकार डॉ नीलम को साहित्य साधक सम्मान मिलने पर सीमांत क्षेत्र के साहित्यकारों ने जहां उन्हें शुभकामनाएं दी है।वही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles