वाराही धाम में शुरू हुआ पाँच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ, जगतगुरु शंकराचार्य जी की शोभा यात्रा के हजारों लोग बने साक्षी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देवीधुरा(चंपावत)- वाराही धाम में मंगलवार को विशाल विश्व कल्याण महायज्ञ शुरू हो गया है कुमाऊँ के हृदय मे बसे देवीधुरा में आज दूर दराज क्षेत्रों से आये हजारों लोग इस यज्ञ के साक्षी बने। ज्योतर्मठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती द्वारा यज्ञ का धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया। इससे पूर्व आचार्यश्री की भव्य व दिव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमे एक हजार से अधिक महिलाएं मांगलिक परिधान एवं कलश के साथ शामिल हुई उनके पीछे चार खाम सात तोक से जुड़े हजारों लोग माँ व्रज वाराही एवं जगतगुरु का जयकारा करते चल रहे थे। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस यात्रा में दोनों ओर श्रद्धालुओ द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। अपने पारम्परिक स्वागत से जगतगुरु बेहत भावुक हो गए तथा उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया।

शोभा यात्रा के साथ चारो खाम प्रमुखों के अलावा कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं मुख्य यजमान हीराबल्लभ जोशी, संयोजक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे। शंकराचार्य जी ने श्रद्धालुओ को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें यहाँ आने पर माँ वाराही के दर्शन करने पर ऐसी अलौकिक अनुभूति हुई है जिससे मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि महायज्ञ की ज्वाला की तपिश देश विदेश के लोगों को इस स्थान की ओर आकर्षित करेगी उन्होंने कहा कि बिना बज्र वाराही के बुलावे से यहां कोई नही आ सकता यहाँ आये हुए लोगों पर माँ की विशेष कृपा बनी रहेगी। उन्होंने मुख्य यजमान हीरा बल्लभ जोशी समेत अन्य सभी आयोजकों को अपना आशीर्वाद दिया। महाराष्ट से आये स्वामी जितेंद्र नाथ जी ने कहा उन्हें यहाँ आने पर यह महसूस हुआ है कि वाराही धाम के बिना विश्व का इतिहास अधूरा है।

डोल आश्रम के संचालक बाबा कल्याण दास जी ने कहा की आज वाराही धाम के विश्व स्तर के धाम बनने के द्वार खुल गए हैं। विद्वान संतों का स्वागत करते हुए हीरा बल्लभ जोशी ने कहा की शंकराचार्य जी के इस भूमि मे चरण पड़ने से पूरा क्षेत्र आलोकित हो गया है। इसी के साथ अब देवीधुरा के देश के प्रसिद्ध धामो मे शामिल होने के द्वार खुल गए हैं। दंडी महाराज ने भी अपना आशीर्वाद दिया। संचालन दीपक बिष्ट व नरेंद्र नगदली व लक्ष्मण बिष्ट ने किया कार्यक्रम मे एस डी एम अनिल चन्याल के नेतृत्व मे सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गए थे।
जगतगुरु शंकराचार्य ने श्री वाराही मंदिर देवीधुरा पुस्तक का किया लोकार्पण

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी स्कूल के छात्रों ने एरीज वेधशाला नैनीताल का किया शैक्षिक भ्रमण,छात्र छात्राओं ने खगोलीय दुनिया को बेहद करीब से जान शैक्षिक भ्रमण का उठाया लाभ

देवीधुरा में आयोजित विश्व कल्याण महायज्ञ के प्रणेता माँ बज्र वाराही के उपाशक एवं भारत सरकार में वित्त नियंत्रक के पद पर कार्यरत हीरा बल्लभ जोशी द्वारा लिखित पुस्तक श्री वाराही देवी मन्दिर देवीधुरा का,शंकराचार्य जी ने लोकार्पण किया। 126 पृष्ठ की इस पुस्तक में श्री जोशी ने माँ वाराही के विभिन्न रूपों, देवीधुरा के धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतेहासिक महत्व पर रोशनी दी है। श्री जोशी ने देवीधुरा की माँ वाराही पर भी वेब साइट तैयार की गयी है इस अवसर पर मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, प्रमुख समाजसेवी सतीश चंद्र पांडे शिक्षाविद् दिनेश जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश कुंजवाल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, महा मंत्री रोशन सिंह लमगड़िया, चंदन बिष्ट, अमित लमगड़िया, एल डी जोशी, जगदीश सिंनग्वाल, किशन लमगड़िया, हिम्मत सिंनग्वाल, मोहन सिंनग्वाल, आदि प्रमुख लोग शामिल थे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles