कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के खटीमा आगमन पर होगा भव्य स्वागत,खटीमा कांग्रेस तैयारियों में जुटी

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीते 24 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार खटीमा ग्रह क्षेत्र आगमन पर सीएम पुष्कर धामी का भव्य स्वागत किया था।वही अब खटीमा ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी भी खटीमा के युवा कांग्रेसी नेता व वर्तमान में कांग्रेस आलाकमान द्वारा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए भुवन कापड़ी के 7 तारीख को खटीमा आगमन पर उनके भव्य तैयारियों की कवायद में जुट चुकी है।

Advertisement
Advertisement
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के स्वागत को तैयारी वैठक करते खटीमा कांग्रेस कार्यकर्ता

खटीमा ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के खटीमा आगमन पर उनके भव्य स्वागत को लेकर अमाउँ स्थित पारित वेंकट हॉल में बैठक का आयोजन किया ।जिसमें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी के स्वागत तैयारी बैठक को लेकर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।इस अवसर पर 7 अगस्त को कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो के मध्य विस्तृत चर्चा हुई।

Advertisement

वही मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर ने कहा कि 7 अगस्त को खटीमा के युवा कांग्रेसी नेता भुवन कापड़ी प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद पहली बार ग्रह नगर खटीमा पहुँच रहे है।इसलिए उनके खटीमा में पहुँचने पर किस तरह उनका भव्य स्वागत होगा उसकी तैयारियों को लेकर खटीमा ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।खटीमा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर सेक्टर बना कर अभी से कार्यकारी अध्यक्ष की भव्य तैयारी में जुट जाने का आव्हान किया गया है।वही 7 अगस्त को जब कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी खटीमा पहुँचने तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका ऐसा स्वागत करेंगे जो ऐतिहासिक स्वागत होगा।खटीमा के टोल प्लाजा से लेकर खटीमा नगर तक जगह जगह उनका द्वारा कार्यकर्ताओ व आमजन द्वारा किया जाएगा।साथ ही इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष खटीमा के शहीद स्मारक में पहुँच शहीदो को श्रद्धासुमन भी अर्पित करेंगे।साथ ही पूरे नगर में स्वागत रैली भी निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के ग्राम बिचई के हजारा बाग में एक किशोर ने पेड़ से लटक कर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार जांच की शुरू

वही स्वागत तैयारी बैठक में खटीमा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बॉबी राठौर,कार्यकारी नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर,हरीश बोरा,प्रवीण बिष्ट,नासिर खान,दान सिंह राणा,श्याम कापड़ी, राज किशोर,पंकज टम्टा,राशिद अंसारी,विनोद चंद,कमल असवाल,राजू सोनकर,साधु सिंह नामधारी,नरेंद्र आर्या,दीपक कापड़ी,रेखा सोनकर,लीला चंद,जसप्रीत कौर,भरत पांडे, सुभाष गुप्ता,मो ताहिर अराफात अंसारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *