प्रशासक बन पहली बार पहुंचे एसडीएम आकाश जोशी का नगर पालिका टनकपुर ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने किया स्वागत अभिनंदन,प्रशासक जोशी ने नगर पालिका व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- प्रदेश भर में नगर पालिका व नगर पंचायत की कार्यकाल 1 दिसंबर को समाप्त होने के चलते शासन द्वारा सभी नगर पालिका व नगर पंचायत में प्रशाशको की नियुक्ति कर दी थी। वही चंपावत जिले के टनकपुर नगर पालिका परिषद में भी पालिका बोर्ड के कार्यकाल समाप्त होने के बाद टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी को नगर पालिका टनकपुर का प्रशासक नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

वहीं सोमवार को प्रशासक बनने के बाद एसडीएम आकाश जोशी ने पहली बार टनकपुर नगर पालिका पहुंच कर नगर पालिका का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इससे पहले नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने प्रशासक बनकर पहली बार नगर पालिका पहुंचे एसडीएम आकाश जोशी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

इस अवसर पर नगर पालिका के प्रशासक एसडीएम आकाश जोशी ने बताया की उनके द्वारा नगर पालिका का निरीक्षण किया गया है, उन्होंने कहा लगभग सभी व्यवस्थएं दुरुस्त पायी गयी, कहीं पर कुछ कमिया सामने आयी तो उनका निस्तारण किये जाने के पालिका प्रशासन का निर्देश दिए गये। वही इस अवसर पर नगर पालिका पहुंचे प्रशासक आकाश जोशी के अभिनंदन के अवसर पर अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी व नगर पालिका कर्मचारी मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles