खटीमा में बाढ़ आपदा उपरांत सामाजिक संगठन लियो क्लब आपदा पीड़ितों की मदद को आया आगे।आपदा पीड़ितों को पके भोजन का किया वितरण

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर) – लियो क्लब खटीमा सेवा ने बुधवार को मुंडेली, खेतलसंडा और गौंटिया जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की झुग्गी- झोपड़ियों में जाकर जरूरतमंद लोगों को पका खाना वितरित किया। साथ ही उनसे मुलाकात कर उनके दर्द को करीब से समझने का प्रयास किया।

आपदा प्रभावित लोगों ने भोजन पाकर लियो क्लब के सदस्यों को आभार जताया। हम आपको बता दे की बाढ़ आपदा के बाद खटीमा के विभिन्न इलाकों में आपदा प्रभावित खुले आकाश के नीचे किसी तरह अपना आशियाना बनाकर अपनी गुजर बसर कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

लियो क्लब के सदस्यों ने लगभग 280 परिवार को पके भोजन का वितरण किया गया। क्लब अध्यक्ष प्रीति राणा ने कहा कि क्लब का मकसद आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव सेवा करना है और लियो क्लब खटीमा सेवा भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

इस सेवा कार्य में क्लब एडवाइजर लायन जितेंद्र पारुथी,लियो प्रीति राणा,लियो सूरज अरोरा,लियो दिव्यांशु प्रताप सिंह,लियो अमन गर्ग(सीए),लियो बिमलेश कुमार,लियो हिमांशु श्रीवास्तव और लियो राहुल गौतम ने सहयोग किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles