बनबसा: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बनबसा की नवनिर्वाचित कार्यकारणी का हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह,अध्यक्ष भरत भंडारी महामंत्री अभिषेक गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों ने ली शपथ

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(उत्तराखंड)- चंपावत जिले के बनबसा में रविवार की शाम प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बनबसा की नई कार्यकारणी का निजी वेंकट हॉल सभागार में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में बनबसा व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी,महामंत्री अभिषेक गोयल,उपाध्यक्ष
आशीष गर्ग व कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता सहित सभी मनोनित व्यापार मंडल कार्यकारणी सदस्यों ने शपथ ली।

बनबसा व्यापार मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष भरत भंडारी ने इस अवसर पर समस्त बनबसा के व्यापारी बंधुओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा की व्यापारी भाईयो हेतु जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, इसके साथ ही व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी हर समस्या के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध होने कि उन्होंने बात कही। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारत नेपाल सीमा में व्यापार को सुगम करने व्यापारियों के समस्याओं के समाधान हेतु सीमांत अधिकारियों के साथ समय-समय पर उनके द्वारा बैठक की जाएगी। इसके साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु समय-समय पर व्यापार मंडल कार्यशालाओं का भी आयोजन करेगा। वही भरत भंडारी ने पूर्व में भारत नेपाल व्यापार में व्यापारियों को पांच से सात हजार की पूर्व में जो छूट थी इस छूट का जीएसटी में प्रावधान लागू करने हेतु वित्त मंत्रालय को व्यापार मंडल द्वारा पत्राचार करने की बात कही गई। जिससे स्थानीय व्यापारियों को इस समस्या से निदान मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा के एक से बारह तक सरकारी गैर सरकारी सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा एक दिवसीय अवकाश,जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश किए जारी,

जबकि महामंत्री अभिषेक गोयल ने कहा कि व्यापारियों की भारत नेपाल सीमा पर व्यापार संबंधी समस्याओं का निराकरण नेपाल के व्यापारियों के साथ आपसी समन्वय कर किया जायेगा।रोटी बेटी के संबंधों को मजबूत व्यापारियों के व्यापार को मजबूती प्रदान की जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने युवा व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी को माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र वितरित किए।इसके साथ ही बॉर्डर पर बन रहे ड्राइपोर्ट के निर्माण के उपरांत अपने व्यापार को बड़ाने व ऑन लाइन मार्केट की चुनौतियों से निपटने के लिए खुद को समय के हिसाब से तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है। इसीलिए व्यापारियों की समस्याओं के निदान हेतु व सभी इकाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने हेतु सभी व्यापारियों को आश्वस्त करते हैं। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से व्यापार मंडल पदाधिकारी को व्यापारी हितों में किए जाने वाले सभी निर्णय पर उनके साथ खड़े होने का भी आवाहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्साहितकुल प्रस्तावों की 30 फीसदी ग्राउंडिंग होना बेहद खासः पंकज गुप्ता

व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल से पहुंचे भारत नेपाल मैत्री संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद पाठक, नेपाल भारत मैत्री संघ के महासचिव माधव प्रसाद जोशी,महाकाली यातायात से डंबर दत्त पंत सहित पवन दूत यातायात के महेश बोहरा ने व्यापार मंडल बनबसा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का मंच पर स्वागत अभिनंदन किया।साथ ही सीमांत क्षेत्र के सभी व्यापारियों को नेपाल में होने वाली किसी भी तरह की समस्याओं हेतु उनके द्वारा पूर्ण समर्थन दिए जाने विश्वास दिलाया । इस अवसर पर बनबसा व्यापार मंडल ने भी नेपाल से आए सभी व्यापारी बंधुओं को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे चकरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश जोशी,सुनील प्रजापति,धीरज पांडे व टनकपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल,संजय पांडे,अंकित अग्रवाल व गिरीश वर्मा को भी बनबसा व्यापार मंडल द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी की पूर्व छात्रा निष्ठा सौन ने डायनेस्टी परिवार को किया गौरवान्वित, निष्ठा ने पास की NTA द्वारा आयोजित NCET परीक्षा,IIT जोधपुर के B.Sc.+B.Ed. कार्यक्रम में प्राप्त किया प्रतिष्ठित स्थान

कार्यक्रम का संचालन बनबसा के वरिष्ट व्यवसाई संजय जोशी द्वारा किया गया।जबकि चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी ललित वर्मा ,संजय अग्रवाल,संजय जोशी,पंकज मुरारी,चंद्र शेखर भट्ट,पवन अग्रवाल की अहम भूमिका रही।शपथ ग्रहण समारोह में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर शिवराज सिंह राणा,
प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा,जिला अध्यक्ष सतीश जोशी,जिला महामंत्री कमलेश राय,पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह, खटीमा के वरिष्ट व्यवसाई बासुदेव अग्रवाल,प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी,सत्य नारायण गोयल,बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, बलबीर प्रजापति,मोनू ठाकुर,रफी अंसारी,देवेंद्र गुरंग,सहित स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles