

बनबसा(चंपावत) – पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी केंपो को नेस्तनाबूत करने हेतु चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता उपरांत देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा शोर्य यात्रा निकाली जा रही है।इसी के तहत उत्तराखंड के विभिन्न अंचलों में तिरंगा शोर्य यात्रा का आयोजन हो रहा है।सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के बनबसा मंडल में भी प्रभारी तिरंगा शोर्य यात्रा दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा व जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में भव्य निकाली गई।

जिसमे भाजपा मंडल अध्यक्ष बनबसा कमलेश भट्ट के नेतृत्व में भारी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी,कार्यकर्ता आम जनता ने तिरंगा शोर्य यात्रा में प्रतिभाग किया।भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय के उद्घोष से बनबसा गूंज उठा।तिरंगा यात्रा उपरांत दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार शंकर कोरंगा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा की ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पूरे देश में तिरंगा शोर्य यात्रा के आयोजन हो रहे है।इसी क्रम में सीएम धामी की विधानसभा के बनबसा मंडल में देश के वीर सैनिकों के सम्मान उनके शोर्य पराक्रम की वीर गाथा को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के तहत भव्य तिरंगा शोर्य यात्रा निकाली गई।जिस तरह पहलगाम आतंकी हमले में भारतीयों की शहादत के बदले के रूप में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला पाकिस्तान के आतंकी कैम्प को टारगेटेड हमले के उपरांत ध्वस्त किया गया,यह भारतीय सेना के पराक्रम व साहस को दर्शाता है।जिसके उपरांत देश भर में भारतीय सेना के सम्मान में देश की जनता स्वयं की प्रेरणा से तिरंगा शोर्य यात्रा आयोजन में शामिल हो रही है।

वही चंपावत बीजेपी जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा की बीजेपी संगठन के निर्देश पर भारतीय सेना के सम्मान में जिले भर के मंडलों में भाजपा तिरंगा शोर्य यात्रा का आयोजन कर रही है।उसी के तहत बनबसा मंडल में देश की सेना के सम्मान में आज भव्य तिरंगा शोर्य यात्रा का आयोजन किया गया।आगे भी चंपावत भाजपा देश का गौरव बड़ाने वाली सेना के सम्मान में कार्यक्रमों के आयोजन करती रहेगी।

बीजेपी की तिरंगा शोर्य यात्रा के दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट,महामंत्री दीपक सक्सेना,प्रदेश मंत्री बीजेपी हेमा जोशी, पूरन मेहरा,नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी,वरिष्ट बीजेपी नेता शंकर लाल वर्मा,संजय जोशी, एम आर चंद,संजय अग्रवाल,रुक्मणि उनियाल,सुनीता मुरारी,विमला बिष्ट,माधवी चंद,रुचि धस्माना,प्रेम रावत,हरीश पांडे,संदीप पाठक,उमेश भट्ट,रिटायर्ड कैप्टन भानी चंद,योगेश चंद,लक्ष्मी कश्यप,मनोज कश्यप, इंदर बिष्ट,काजल,प्रेम सिंह ज्याल,सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मौजूद रही।







