भाजपा ने कांग्रेस को 2022 चुनाव से पहले दिया बड़ा झटका,पुरोला विधायक राजकुमार हुए भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

भाजपा ने कांग्रेस को 2022 चुनाव से पहले फिर दिया बड़ा झटका,पुरोला विधायक हुए भाजपा में शामिल,

देहरादून(उत्तराखण्ड)- उत्तराखंड में कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लग गया है , पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए है।

आपको बता दे की उत्तराखंड के अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद विधायक राजकुमार जहां भाजपा से जुड़े।वही 2007 में सहसपुर (आरक्षित) सीट से भाजपा ने राजकुमार को टिकट दिया था। जिस चुनाव को राजकुमार जीत गए थे। इसके बाद 2012 सहसपुर सीट के सामान्य होने के बाद उन्होंने 2012 में पुरोला सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वह हार गए। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद जीते थे। जबकि राजकुमार दूसरे नंबर पर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: जंगल की आग से एनएच की प्रोटेक्शन मेट हुई खाक, एनएच को 10 से 15 लाख का हुआ नुकसान

वही 2017 में राजकुमार ने कांग्रेस में फिर से वापसी की थी। उन्हें पुरोला से टिकट मिला था। इन चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। वही आज 2022 चुनाव से पहले एक बार फिर वह भाजपा में शामिल हो गए है।बताया जा रहा है राजकुमार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नजदीकी भी माने जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगातार प्रदेश में चल रही थी।आखिर कांग्रेसी विधायक राजकुमार ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा का दामन थाम लिया है।2022 की चुनावी रण से पहले यह भाजपा की तरह से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है।लेकिन भाजपा के इस कदम के बाद कांग्रेस का शियासत की पिच पर क्या कदम रहेगा यह देखने वाली बात होगी।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles