सीएम पुष्कर धामी के जन्मदिन को उनके गृह क्षेत्र में भाजपा महिला/बालिका सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाएगी, बीजेपी पदाधिकारी ने बैठक कर जन्मदिन आयोजन तैयारी को लेकर की विस्तृत चर्चा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 16 सितंबर को जन्मदिन आयोजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी खटीमा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आगामी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस का कार्यक्रम महिला/बालिका सशक्तिकरण दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी एवं संचालन नगर महामंत्री मनोज वाधवा एवं भुवन भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने को लेकर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य के मुख्य कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण,सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों व पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

बैठक उपरांत महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया एवं बीजेपी जिला महामंत्री सतीश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 सितंबर को सुबह 8:00 बजे पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में कीर्तन हवन यज्ञ एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाएगी। इसके उपरांत सीएम कैंप कार्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा एवं खटीमा के विभिन्न स्कूल के बच्चों के द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े बालिका शक्तिकरण, जनसंख्या नियंत्रण, नशा उन्मूलन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कैंप कार्यालय में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: केआईटीएम कॉलेज ने चलाया “1 तिरंगा 1 पौधा” मिशन, केआईटीएम के छात्र छात्राओं ने मुफ्त वितरित किए बीजयुक्त तिरंगे,देश भक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जन्मदिवस पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ क्षेत्र की प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।जब नगर महामंत्री मनोज वाधवा ने बताया कि कैंप कार्यालय के अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक स्थलों में सभी मंडलों के द्वारा उत्तराखंड के विकास एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु के कामना के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसटीएफ/एएनटीएम कुमाऊं यूनिट सात पुलिस कार्मिक हुए डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड मेडल से सम्मानित,कुमाऊं क्षेत्र में विशिष्ट कार्य हेतु एसटीएफ टीम हुई सम्मानित,नशे व वन अपराध रोकथाम पर एसटीएफ/एएनटीएफ टीम कर रही बेहतरीन कार्य

बीजेपी बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सतीश गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मोहिनी पोखरिया, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष धना भंडारी, शक्ति केंद्र संयोजक नीलू गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख खटीमा रंजीत सिंह नामधारी नवल वाल्मीकि,सनी रस्तोगी, जिला मंत्री किशोर जोशी, मस्जिद कमेटी के सदर कामिल खान, तारीख मलिक महेंद्र अधिकारी,संदीप वाल्मीकि, शुभम वाल्मीकि, प्रेम मेहर, सुखदेव सिंह नामधारी, मुकेश गुप्ता, मानस बत्रा, सुरेश जीना, राहुल सक्सेना आदि मोजुद रहें।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles