कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चम्पावत उपचुनाव में पूर्व सैनिकों से किया संवाद,सैनिक पुत्र सीएम पुष्कर धामी को भारी बहुमत से जिताने की करी अपील,

Advertisement
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(उत्तराखंड)- चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मंडल बनबसा मे कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या लगातार आम जनता के बीच पहुंच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी बहुमत से जिताने की अपील कर रही है।
बनबसा प्रवास के दूसरे दिन पचपखरिया स्थित पूर्व सैनिक संगठन बनबसा के बीच जाकर मंत्री रेखा आर्य द्वारा संवाद किया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट की अपील की गई।

Advertisement
Advertisement
मंत्री रेखा आर्य का अभिनंदन करते पूर्व सैनिक संगठन पदाधिकारी

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मंत्री आर्य ने कहा कि मुझे ये जानकर हर्ष हुआ कि पूर्व सैनिकों ने चम्पावत उपचुनाव में भाजपा प्रत्यासी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कि एक पूर्व सैनिक के पुत्र हैं , को भारी से भारी मतों को जिताने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वो भी एक सैनिक पृष्ठभूमि के परिवार से हैं और मैं जानती हूं कि हमारे पूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद समाज की सेवा में भी बढ़चढ़ अपनी अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें पता है भाजपा प्रदेश के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। पूर्व सैनिक का आश्रीवाद सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशीष उपाध्याय ने मौखिक प्रस्तुतीकरण में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर खटीमा महाविद्यालय एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय का परचम राष्ट्रीय स्तर पर फहराया
बनबसा में पूर्व सैनिकों को संबोधित करती कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए मंत्री आर्या जी ने कहा कि ये प्रदेश स्वर्गीय अटलबिहारी जी की देन है साथ ही अटल जी ही ने ही शहीद सैनिकों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था की यही नहीं भाजपा ने ही सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का तोहफा दिया। भाजपा जो कहती है करती जरूर है। पूर्व सैनिकों के सम्मान का इससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता है कि प्रदेश में भुवन चंद्र खंडूरी जी को मुख्यमंत्री बनाया । मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए समय समय पर सैनिको के बीच जाकर दीपावली पर्व मनाते है। मंत्री आर्य ने कहा कि सीएम धामी सैनिक पुत्र होने के नाते आपको समझते है साथ ही आपकी परेशानियों को समझते है। इसलिए प्रदेश व चम्पावत विधानसभा के विकास हेतु सूबे के मुखिया सैनिक पुत्र पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत विधानसभा के समस्त पूर्व सैनिक भारी बहुमत से जिताने का संकल्प ले।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई से टनकपुर के सरस मेले में पहुंचे "थल की बाजार" के लोकप्रिय गायक बीके सामंत ने मेले की व्यवस्थाओ पर व्यक्त की नाराजगी

इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन बनबसा के अध्यक्ष भानी चंद , हरीश कापड़ी उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन बनबसा, जिला पंचायत बनबसा पुष्कर कापड़ी, राम सिंह जेठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य चम्पावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र रावत सहित पूर्व सैनिक संगठन बनबसा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से अक्रोशित नगर व ब्लॉक कांग्रेस खटीमा द्वारा खटीमा मुख्य चौक पर फूंका गया मोदी सरकार का पुतला,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *