जन संघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती को खटीमा विधानसभा के चकरपुर स्थित बिचपुरी के बूथ संख्या 125 में हर्षोल्लास के साथ मनाया,बीजेपी ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष जगदीश चंद के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर दी उन्हे श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चकरपुर(खटीमा)- जन संघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जहां सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही खटीमा विधानसभा के चकरपुर इलाके के बिचपुरी बूथ संख्या 125 में बीजेपी चकरपुर ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष जगदीश चंद की नेतृत्व में स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय

इस अवसर पर बीजेपी ग्रामीण मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित स्थानीय जनता मौजूद रही। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष जगदीश चंद ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जहां जन संघ के संस्थापक सदस्य व अध्यक्ष रहे। वहीं उन्होंने अपना पूरा जीवन देश व धर्म की रक्षा में समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

25 सितंबर 1916 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक उत्तर प्रदेश में साधारण परिवार में जन्मे थे।पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान विचारक थे. प्रखर राष्ट्रवादी थे. उनके विचार करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. वो अंत्योदय विचार दर्शन के प्रणेता थे जिसका उद्देश्य था समाज मे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण का विराट प्रतिबिंब है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: आतिशबाजी के दौरान ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, एक आँख बुरी तरह से हुई जख़्मी, टनकपुर में प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर

इसलिए भारतवर्ष के इस महान नेता के जन्मदिन के अवसर पर आज चकरपुर बिचपुरी स्थित बूथ संख्या 125 में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,साथ ही उनके द्वारा देश को दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

इस अवसर पर चकरपुर बीजेपी मंडल के बूथ संख्या 125 अध्यक्ष
ज्योति पोखरिया, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, महामंत्री कमलदीप राणा , उमेद सिंह खडायत, मदन चंद, एवं समस्त बूथ समिति कार्यकर्ता व स्थानीय जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles