चंपावत: राज्य योजना आयोग सीटू के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी आज आएंगे बाराही धाम,दर्जा काबीना मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र में आने पर उनका होगा भव्य स्वागत

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देवीधुरा(चंपावत)- राज्य योजना आयोग सीटू के उपाध्यक्ष एवं दर्जा काबीना मंत्री राजशेखर जोशी 25 मई को अपने गृह क्षेत्र देवीधुरा आ रहे हैं। सीएम धामी द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपने के बाद यह उनका अपने गृह क्षेत्र का निजी दौरा है। जबकि आचार संहिता समाप्त होने के बाद वह प्रत्येक जिले का दौरा करेंगे। राजशेखर जोशी विशेष रूप से मां बाराही एवं अपने पैतृक गांव किमाड़ की कुलदेवी का आशीर्वाद लेने के साथ अपनी माताश्री राधा जोशी एवं पिताश्री डॉ जगन्नाथ जोशी की स्मृति एवं जन कल्याण के लिए यहां श्रीराम कथा भी आयोजित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत; जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुँचे मौड़ा दीपावली महोत्सव,जनसमस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्यवाही के निर्देश

इनके अनुज एब्सेटिनल के एम डी मोहित जोशी भी मुंबई से यहां आ रहे हैं। 8 से 16 जून तक चलने वाली इस कथा के लिए बनारस से मानस मर्मज्ञ अतुल कृष्ण भारद्वाज विशेष रूप से यहां आ रहे हैं। श्री जोशी के स्वागत की बाराही मंदिर कमेटी,चार थाम सात थोक एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जोशी के भव्य स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। हनुमान मंदिर से बाराही मंदिर तक उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ लाया जाएगा तथा मंदिर के सभागार में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उनके सम्मान में यहां विशेष भंडारा भी आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पंचमुखी गौशाला निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण,निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवम समयावधि में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, विक्रम कठायत, बिशन चम्याल, हयात सिंह बिष्ट, रोशन लमगड़िया,अमित लमगड़िया, दीपक चम्याल, पान सिंह नेगी, नैन सिंह बिष्ट, रमेश राणा, प्रधानाचार्य नवीन सोराड़ी आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

देवीधुरा। बहुमुखी प्रतिभागी धनी एवं देश के तमाम नामी संस्थाओं से जुड़े राजशेखर जोशी की प्रतिभा के सामने यह पद कोई मायने नहीं रखता है, लेकिन उत्तराखंड के समग्र विकास एवं इसे देश का मॉडल व नया उत्तराखंड बनाने के लिए श्री जोशी द्वारा मुख्यमंत्री धामी की सोच को जमीनी रूप देने के लिए अपने महत्वपूर्ण पदों को छोड़कर यहां रात-दिन राज्य के नियोजन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। जानकार लोगों का कहना है कि सीएम धामी ने राज्य के नियोजन के लिए समुद्र से ऐसे हीरे को ढूंढ कर लाए हैं, जिससे राज्य योजना आयोग (सीटू) का उपाध्यक्ष पद स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles