मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून; विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र,स्टाल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवाओं ने पहुंच किया अवलोकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत; जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुँचे मौड़ा दीपावली महोत्सव,जनसमस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग इस पर्व को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा बार एसोसिएशन के चुनाव में लगातार तीसरी बार चुनाव जीत सूरज प्रकाश राणा बने अध्यक्ष, भरत पांडे के सर सजा सचिव का ताज,शांतिपूर्ण संपन्न हुए खटीमा बार के चुनाव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles