मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले में किया प्रतिभाग,विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने मुख्यमंत्री,चार खाम सात तोक के बीच लगभग 11 मिनट तक चला इस वर्ष पाषाण युद्ध

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देवीधुरा(चंपावत)- हर वर्ष रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर चंपावत जनपद के देवीधुरा में मां बाराही के धाम पर विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध का आयोजन हुआ।चार खाम सात थोक के बीच फलों फूलों से खेले जाने वाला पाषाण युद्ध इस बार लगभग 11 मिनट तक चला।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी इस बार इस पाषाण युद्ध के साक्षी बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाई तथा राज्य की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि रीठा में रतिया नदी में बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य एवं वैकल्पिक एप्रोच रोड का निर्माण कार्य किया जायेगा एवं मानसखण्ड कॉरीडोर के अन्तर्गत वाराही मंदिर के छूटे हुये अवस्थापना कार्यों क सम्मिलित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी देवी-देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा देवीधुरा के ऐतिहासिक और रमणीक क्षेत्र में आकर स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहा हूं। बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है। यह मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही हमारी संस्कृति का भी संवर्धन करता है।

यह भी पढ़ें 👉  एक लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्साहितकुल प्रस्तावों की 30 फीसदी ग्राउंडिंग होना बेहद खासः पंकज गुप्ता

उन्होंने कहा पुरानी परंपराओं को निभाने और आगे बढ़ाने की ऊर्जा आने वाली पीढ़ी को मिलते रहनी चाहिए। पीढ़ी दर पीढ़ी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के कण-कण में देवताओं का वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही पौराणिक स्थलों का भी संवर्धन कर रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। देवीधुरा भी इस मिशन का महत्वपूर्ण भाग है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर: मौसम विभाग के भारी बरसात के अलर्ट के चलते चम्पावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा के एक से बारह तक सरकारी गैर सरकारी सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा एक दिवसीय अवकाश,जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश किए जारी,

उन्होंने कहा चार धामों के साथ ही मानसखंड में मंदिरो को भी रोपवे से जोड़ने का कार्य जारी है। माँ पूर्णागिरि धाम को रोप-वे से जोड़ा जा रहा है। मानसखंड यात्रा के तहत विशेष ट्रेन भी चलवाई जा रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लोक कलाकार गिरीश बरगली द्वारा तैयार “जय मां वाराही” वीडियो को भी लांच किया गया।इस दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: विकास खंड लोहाघाट के थल से रेकुवा मोटर मार्ग की प्राकृतिक आपदा से हुई बदहाली से सैकड़ो ग्रामीण परेशान,लगभग 05 किलोमीटर बदहाल मोटर मार्ग स्थानीय लोगो के लिए बना परेशानी का सबब,ग्रामीणों की गुहार की विभागीय अधिकारियों द्वारा हो रही लगातार अनदेखी

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक राम सिंह कैड़ा,ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, उपाध्यक्ष सेतु राजशेखर जोशी, बाराही मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles