देर रात सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,सभी अधिकारियों को मानसून काल में 24 घंटे एक्टिव मोड में रहने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई- मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर रात देहरादून, सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम में औचक निरीक्षण कर, प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति का जायजा लिया।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। उनकी भूमिका ऐसे समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा सभी अधिकारी 24 घंटे एक्टिव मोड में रहे। सभी जिलों के साथ परस्पर समन्वय एवं संवाद कायम कर काम करें।
उन्होंने कहा आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में नदियों के वर्तमान जलस्तर के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा जो नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहां के प्रशासन को अलर्ट किया जाए एवं नदी के आसपास रहने वाले लोगों को अति शीघ्र सुरक्षित स्थानों में भेजा जाए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर में सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा एवं कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा बाधित सड़कों को तुरंत खोला जाए। जिन स्थानों पर पर्यटक फंसे हैं, उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से फ़ोन में वार्ता कर दारमा, व्यास सहित अन्य घाटियों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन में वार्ता कर मलारी में हुए भूस्खलन, के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार एवं उत्तरकाशी से दूरभाष के माध्यम से संबंधित जिलों में बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन भी स्थानों में लोग फंसे हैं उन्हें अति शीघ्र निकालने की व्यवस्था की जाए साथ ही उनके रहने खाने की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिला स्तर पर कोई भी कमी होने पर तुरंत शासन को सूचित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में विशेष सावधानियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किये जाए। साथ ही उन जनपदों की लगातार मॉनिटरिंग हो।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles