मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर्व की दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादुन(उत्तराखण्ड) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने 'भारत को जानो' कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांशु बोरा व विजय देव ने प्राप्त किया प्रथम स्थान,विद्यालय में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एक दिवसीय दौरे पर, गुरु नानक देव जी की जयंती पर मत्था टेक देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की करी कामना,गुरुनानक देव जी की धरती रीठा साहिब पहुंचने पर बताया स्वयं को सौभाग्यशाली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता हम दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का किया शुभारम्भ,उत्तराखण्ड के नगरों में स्वच्छता और बुनियादी ढाँचे को मिला नया आयाम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles