मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का किया उद्घाटन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालना केंद्रों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने श्रम विभाग एवं कर्मचारी राज्य योजना कार्यालयों को सीएसआर मद से 60 कंप्यूटर का वितरण भी किया। केदारनाथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर रहे 432 श्रमिकों के लिए ट्रैक सूट, जूते एवं खाद्य सामग्री के ट्रक को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन प्रयासों से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और उनकी सामाजिक स्थिति भी सशक्त हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

इस अवसर पर विधायक खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास श्री प्रशांत आर्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित
Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles