मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली दुर्घटना में हताहत होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई- सीएम।

चमोली (उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: पूर्णागिरी धाम में वर्ष भर मेला आयोजित करने के साथ ही धाम का ट्रस्ट बनाने की दिशा में भी की जाय पहल,मेले की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए गठित किया जाए पूर्णागिरी विकास प्राधिकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही पर राज्य सरकार हुई सख्त, रेंज अधिकारी, जोरासी (अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा )को वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही परप्रभागीय कार्यालय स्तर पर किया गया सम्बद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से एक -एक कर मिले। उन्होंने सभी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है, सरकार द्वारा इनकी हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही पर राज्य सरकार हुई सख्त, रेंज अधिकारी, जोरासी (अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा )को वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही परप्रभागीय कार्यालय स्तर पर किया गया सम्बद्ध

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles