सीएम पुष्कर धामी ने अपनी विधानसभा चम्पावत के बनबसा देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में शिरकत कर सुनी आमजन की समस्याएं

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बनबसा(उत्तराखंड)- एक दिवसीय जनपद चंपावत के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी। जनता मिलन कार्यक्रम में अधिकांश लोगों द्वारा अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  गुरु नानक देव जी महाराज के आध्यात्मिक चमत्कार का गवाह है, गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब,
गुरु घर में हुए चमत्कार को नमस्कार करने के लिए पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु

इसके अतिरिक्त कुछ समस्याएं सड़क निर्माण,जल भराव,पेयजल, स्वरोजगार,सौर ऊर्जा, शौचालय निर्माण आदि की भी समस्याएं रखी। जन समस्या शिविर में विभिन्न लोगों द्वारा अपनी अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं को ससमय से निस्तारण करें जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए। बेवजह वह समस्या मेरे पास न आए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

Advertisement

इस दौरान प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा रेनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीसूका सुभाष थपलियाल, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु नानक देव जी महाराज के आध्यात्मिक चमत्कार का गवाह है, गुरुद्वारा श्रीरीठा साहिब,
गुरु घर में हुए चमत्कार को नमस्कार करने के लिए पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *