देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग,नवरात्र व दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून(उत्तराखण्ड)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों, वीर नारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पंरपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचा कर रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर; चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पंचमुखी गौशाला निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण,निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवम समयावधि में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि कर्नल आर.पी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जायेगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के जीर्णोधार का कार्य किया जायेगा। गढ़ीकैंट, मिठीबेड़ी, घंघोड़ा, जैंतनवाला की आन्तरिक सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने देश को सशक्त, गौरवशाली एवं वैभवशाली भारत के रूप में वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है।आज भारत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून; विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र,स्टाल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवाओं ने पहुंच किया अवलोकन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म सिंह थापा, ले. जनरल (रिटा.) शक्ति गुरुंग, टी.डी. भूटिया, श्रीमती सरोज गुरूंग, श्रीमती संध्या थापा, गोर्खाली सुधार सभा के सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles