युवा नेता भुवन कापड़ी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्य चौक पर जश्न,मिष्ठान वितरण कर की आतिशबाजी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

खटीमा(उधम सिंह नगर)- कांग्रेस आलाकमान द्वारा जहां बीते रोज उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष,कार्यकारी अध्यक्षो की सूची जारी की थी।वही इस सूची में खटीमा निवासी युवा कांग्रेसी नेता भुवन कापड़ी को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।वही भुवन कापड़ी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जहां युवाओ में खुशी का माहौल है।वही भुवन कापड़ी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर 23 जुलाई की शाम खटीमा मुख्य चौक पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर ढोल नगाड़ों के साथ थिरक जश्न मनाया।वही मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट में शिशु भारती का किया गया गठन,सृष्टि बनी अध्यक्ष तो भैरव जोशी को सेनापति किया गया नियुक्त

इस अवसर पर मुख्य चौक खटीमा में कांग्रेसी कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में जहां एकत्र हुए वही ढोल नगाड़ों पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए युवा कार्यकर्ता जमकर नाचे।खटीमा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बॉबी राठौर ने इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा युवा कांग्रेसी नेता भुवन कापड़ी को उत्तराखण्ड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने से प्रदेश भर के युवाओ में ऊर्जा का संचार हुआ है।क्योंकि भुवन कापड़ी जहाँ पहले यूथ कांग्रेस के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है वही अब उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने जिस तरह उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।उससे आने वाले समय मे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को निश्चित ही बड़ा लाभ मिलने जा रहा है।

भुवन कापड़ी के उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर खुशी मनाने वाले कार्यकर्ताओ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खटीमा बॉबी राठौर,नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर,संतोष गौरव,साधु सिंह नामधारी,राजू सोनकर,दया किशन कालौनी,नासिर खान,दान सिंह राणा,अंकित सिंह ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस,रमेश रौतेला,जसविंदर सिंह,प्रह्लाद बोरा,अराफात अंसारी,बबलू शेफ़ी, योगेंद्र पुनेरा,पंकज टम्टा,विनोद चंद,प्रवीण बिष्ट,हिमांशु तिवारी,मनोज देऊपा ,कमल असवाल,गुरदीप सिंह,भरत पांडे,नवीन भट्ट,देवेंद्र कन्याल,सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles