नगर पालिका टनकपुर प्रशासन के अनवरत प्रयासों से डेंगू का आंकड़ा शून्य की ओर ,ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नालियों की तली झाड़ सफाई,दवाओं का अनवरत छिड़काव व बेहतर सफाई व्यवस्था के बूते संक्रमण मुक्त पालिका क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर नगर पालिका टनकपुर

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(उत्तराखंड)- मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर जहां अनवरत आगे बढ़ रहा है। वही स्वच्छता व संक्रमण मुक्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के संकल्प को आत्मसात करते हुए उनकी विधानसभा चंपावत की टनकपुर नगर पालिका द्वारा सीएम के निर्देशों के अनुपालन में संक्रमण मुक्त नगर पालिका के अपने अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे व एसडीएम आकाश जोशी के निर्देशन में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पालिका कर्मी पालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों को संक्रमण मुक्त करने हेतु विशेष सफाई अभियान चला रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

नगर पालिका के इस अभियान के तहत अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के द्वारा पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नगर की नालियों की तली झाड़ सफाई, डेंगू मलेरिया रोगों से रोकथाम हेतु दवाओं का छिड़काव, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सड़कों की विशेष सफाई व्यवस्था के साथ पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरस्त किया गया है।

नगर पालिका प्रशासन के इस विशेष प्रयासों के फलस्वरुप एक आदर्श नगर पालिका के रूप में टनकपुर पहचान बनाता जा रहा है।वही गंदगी से मच्छरों से जनित रोग डेंगू मलेरिया का आंकड़ा भी बेहतर सफाई व्यवस्था के चलते शुल्य की ओर बड़ रहा है। स्वयं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भी पालिका क्षेत्र में संक्रमण के कम होने की तस्दीक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली,काली गाड़, सीएम ने देहरादून के मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना

वही अधिशासी अधिकारी का साफ कहना है की पालिका क्षेत्र में कहीं भी सफाई, पथ प्रकाश या पालिका संबंधित किसी भी जन समस्या हेतु नगर पालिका क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति नगर पालिका कार्यालय पहुंच उनसे संपर्क कर सकता है। जो भी समस्या उनके समक्ष आएंगी उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

फिलहाल नगर पालिका स्वच्छता संबंधी प्रयासों को स्थानीय व्यापार मंडल भी जहां सराह रहा है,वही आमजन भी पालिका प्रशासन को स्वच्छता व्यवस्था हेतु बेहतरीन कार्य किए जाने पर नगर पालिका की सराहना कर रहा है। ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के अनुसार उनकी प्राथमिकता में नगर पालिका को आदर्श नगर पालिका क्षेत्र बनाने हेतु बेहतर स्वच्छता व्यवस्था,संक्रमण रोकथाम, पथ प्रकाश व्यवस्था सहित आमजन की प्रमाण पत्रों के समय पर निर्माण किया जाना प्रमुख है।मुख्यमंत्री जी के स्वच्छ ,हरित व संक्रमण मुक्त नगर पालिका के निर्देशों का पालिका कार्मिक शत प्रतिशत पालन कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत; जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुँचे मौड़ा दीपावली महोत्सव,जनसमस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्यवाही के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles