कच्चा आढ़तियों व राइस मिलर्स से समन्वय स्थापित कर किसानों का धान समय से क्रय करवाए उपजिलाधिकारी व मंडी सचिव: जिलाधिकारी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

धान खरीद की व्यवस्थाओं को जानने मंडी समिति कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

खटीमा(उधम सिंह नगर) जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंडी समिति कार्यालय पहुंच कर धान खरीद के सम्बन्ध में मंडी सचिव व धान क्रय एजेंसियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान हमारे लिए सर्वोपरि है इस लिए ध्यान रखे की निर्धारित मूल्य से कम मूल्य पर किसी भी किसान का धान क्रय न हो।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून; विरासत मेले में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र,स्टाल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी और युवाओं ने पहुंच किया अवलोकन

उन्होंने उप जिलाधिकारी व मंडी सचिव से कहा कि कच्चा आढ़तियों व राइस मिलर्स से समन्वय स्थापित कर किसानों का धान समय से क्रय करवाए। इस दौरान राइस मिलर्स के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने राइस मिलर्स के पदाधिकारियों से कहा कि समस्या का हर सम्भव समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत; जिलाधिकारी मनीष कुमार पहुँचे मौड़ा दीपावली महोत्सव,जनसमस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को दी त्वरित कार्यवाही के निर्देश

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, मंडी सचिव ललित पांडे, वरिष्ठ बिपरण अधिकारी जगदीश कलौनी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से सीएम आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगो ने भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles