महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चकरपुर वन खंडी महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना,बीजेपी कार्यकर्ताओं व मंदिर समिति ने किया कोश्यारी का भव्य स्वागत अभिनंदन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चकरपुर(खटीमा)- महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने चंपावत जिले के टनकपुर दौरे से वापसी लौटने के दौरान शनिवार को चकरपुर स्थित वन खंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश वासियों की खुश समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर खटीमा के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का शॉल उड़ाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। कोश्यारी ने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी पहुंचे खटीमा दौरे पर,खटीमा पहुंचने से पहले सीएम धामी ने नानकसागर डैम का किया निरीक्षण,डैम से जल निकासी, बाढ़ नियंत्रण सहित विभिन्न विषयों पर ली अधिकारियों से जानकारी,दिए आवश्यक दिशा निर्देश।खटीमा पहुंचने पर आमजन से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं।

कोश्यारी इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा खटीमा के विकास हेतु करोड़ की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  ईद मिलादुन्नबी की1500 वी वर्षगांठ को लेकर तजीम उलेमा-ए-सुन्नत संस्था खटीमा द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन।लगभग दो दर्जन चिकित्सकों ने सैकड़ो मरीजों का किया इलाज,ईद मिलादुन्नबी को लेकर कई मानवता के कार्यक्रम खटीमा में होंगे आयोजित

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर बीजेपी संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की विराट जीत को लेकर मेहनत करे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों की कुर्बानी को याद कर किया नमन,शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित

पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान खटीमा मंडी समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट,अमित पांडे,वरुण अग्रवाल,गोपाल बोरा,जीवन धामी,गोविंद मेहता,किशन चंद,रघुवीर सिंह बिष्ट,गणेश जोशी,गोपाल बिष्ट,मोहन चुफाल,किशन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad
Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles