टनकपुर: कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने कांग्रेस प्रत्यासी हेमा वर्मा व कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक,निकाय जीत की रणनीति पर हुआ गहन मंथन,जीत को बताया अंतिम विकल्प

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

टनकपुर(चंपावत)- चंपावत जिले के टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव कांग्रेस व भाजपा के मध्य होता दिख रहा है। कांग्रेस से निकाय अध्यक्ष प्रत्यासी हेमा वर्मा लगातार जनता के बीच जाकर प्रचार अभियान को चला रही है।वही कांग्रेस कार्यकर्ता भी जन समर्थन की बात कर जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

वही निकाय चुनाव के आखिरी हफ्ते चुनाव प्रचार को तूफानी करने,अपनी रणनीति को बेहतर पर जीत का आधार मजबूत करने सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने टनकपुर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कांग्रेस प्रत्यासी हेमा वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस अवसर पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने हेतु जीत की रणनीति पर मंथन किया गया वही पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत को अंतिम विकल्प चुनते हुए जीत के लिए जी जान से जनता के बीच जाकर मेहनत करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा

कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी ने इस अवसर पर बैठक उपरांत जनता के बीच जाकर कांग्रेस प्रत्यासी के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया।उन्होंने इस अवसर पर कहा की बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है।कांग्रेस की हर वर्ग को साथ लेने व विकास की नीति से प्रभावित हो जनता टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर शिक्षित प्रत्यासी हेमा वर्मा को भारी मतों से विजय बनाएगी।इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्यासी हेमा वर्मा,नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता ,ईश्वरी प्रसाद,गिरीश वर्मा,सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन,“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा यात्रा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 18 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles