अल्मोड़ा में वट सावित्री पूजन की धूम, विवाहित महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना को किया वट सावित्री पूजन

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

अमित उप्रेती(वरिष्ठ संवाददाता)

अल्मोड़ा(उत्तराखण्ड) – उत्तराखण्ड में जीवन के हर पल में धार्मिक पूजा पाठ उपवास एवं अनुष्ठानों का विशेष महत्व है। इसीलिए उत्तराखण्ड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। उत्तराखण्ड में ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री के दिन का सुहागिनी स्त्रियों के लिए विशेष महत्व है। अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए सुहागिनी स्त्रियां इस दिन उपवास रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। अल्मोड़ा में भी सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु की कामना के साथ घरों में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के सांथ वट सावित्री की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु के लिए वरदान मांगा। और कोरोना जैसी महामारी से निजाद देने की कामना की।

हम आपको बता दे कि जहां सारे देश में करवाचैथ व्रत का सुहागिन महिलाओं में विशेष महत्व है। वहीं उत्तराखण्ड के पर्वतीय समाज मे अब भी पौराणिक वट सावित्री व्रत की विशेष मान्यता दी जाती है। एक पौराणिक कहावत के अनुसार सावित्री ने यमराज से अपने मृत पति के प्राण वापस मांग लिये थे उसी से प्रेरित होकर सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षाफल हुआ घोषित,राज्य स्तर प्रदीप ने चौथा एवम दीपक ने प्राप्त किया दसवां स्थान

वट सावित्री पूजन कर रही महिलाओं ने कहा कि भले ही आज देश में करवाचैथ व्रत का चलन हो गया है। मगर हमारी पौराणिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत एवं पूजा का विशेष महत्व है। सुहागिन स्त्रियां वट के पेड़ को रक्षा धागा अथवा कलावा बांधकर उसकी पूजा अर्चना करती हैं और पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। कहा कि इस बार कोरोना महामारी के चलते लोग घरों में पुजा अर्चना कर इस व्रत को कर रही है उन्होंने कहा पति की दीर्घ आयु के सांथ ही कोरोना जैसी महामारी को खत्म करने की भगवान से कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: डायनेस्टी मॉर्डन गुरुकुल एकेडमी छिनकी में आयोजित हुई एनसीसी एयर विंग जूनियर डिवीजन भर्ती,उत्साह के साथ छात्र छात्राओं ने किया भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग

इस दौरान चीना खान अल्मोड़ा इलाके की प्रेमा उप्रेती, गीता उप्रेती, सुमन जोशी,श्रृष्टि, चंपा पांडे, मीनाक्षी तिवारी, सोनी तिवारी सहित अन्य दजनों महिलाएं वट सावित्री पूजन में शामिल रही।

Deepak Fulera

देवभूमि उत्तराखण्ड में आप विगत 15 वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। आप अपनी पत्रकारिता में बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। सोशल प्लेटफॉर्म में जनमुद्दों पर बेबाक टिपण्णी व सक्रीयता आपकी पहचान है। मिशन पत्रकारिता आपका सर्वदा उद्देश्य रहा है।

Related Articles